Bigg Boss 19 Grand Finale Live: आज होगा विनर का ऐलान, जानें कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले, यहां मिलेगी हर अपडेट
साढ़े तीन महीने बाद वह समय आ गया है, जिसका इंतजार दर्शकों को एक लंबे समय से था। 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। ग्रैंड फिनाले में कौन-कौन से सितारे देंगे परफॉर्मेंस, वोटिंग में कौन है सबसे आगे, किसके जीतने के सबसे ज्यादा है चांस, हर अपडेट आपको मिलेगी यहां पर।
अगस्त में शुरू हुआ बिग बॉस सीजन 19 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और अमाल मलिक में से किसके हाथ सीजन की ट्रॉफी आएगी, इसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर वोटिंग के जरिए फैंस बता रहे हैं कि वह किसके हाथ में सीजन की ट्रॉफी देखना चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ मेकर्स ने भी ग्रैंड फिनाले की तैयारियां शनिवार से ही शुरू कर दी हैं।
हालांकि, बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले के टाइमिंग्स में थोड़ा सा बदलाव भी किया गया है, आप कब-कहां कितने बजे ग्रैंड फिनाले देख सकते हैं, क्या है वोटिंग का प्रोसेस और साथ ही कैसी चल रही हैं तैयारियां, यहां आपको बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले की हर अपडेट मिलेगी।
बिग बॉस सीजन 19 के ग्रैंड फिनाले से फरहाना भट्ट के परफॉर्मेंस की एक झलक सामने आई है, जिसमें वह कुनिका सदानंद और नेहल चुडास्मा के साथ मिलकर स्टेज पर हंगामा मचाते हुए दिखाई दे रही हैं। बिग बॉस सीजन 19 के ग्रैंड फिनाले की तैयारियां शुरू हो चुकी है। बीते दिन अशनूर कौर से लेकर शहबाज बदेशा सहित एक्स कंटेस्टेंट सलमान खान के शो के सेट पर नजर आए थे।
