दस साल में विकास नहीं, सरकार जाने का वक्त: अखिलेश यादव
रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मौजूदा सरकार पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पिछले दस सालों में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं कर पाई है और अब जनता उसे बदलने का मन बना चुकी है। अखिलेश ने कहा कि सरकार गोमूत्र बिकवाने जैसे कामों में लगी है, जबकि जमीनी स्तर पर विकास नदारद है।
उन्होंने कहा कि किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है और बटाईदार भी परेशान हैं। सपा सरकार के दौरान शुरू की गई योजनाओं जैसे एंबुलेंस, डायल 100, लैपटॉप वितरण और कन्या विद्या धन योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि इस सरकार ने क्या किया है। अस्पतालों की बदहाल स्थिति और रसूलाबाद सीएचसी पर खराब लिफ्ट का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि झूठ के बल पर जनता को ज्यादा दिन तक बहकाया नहीं जा सकता। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी जनता की सरकार बनवाने जा रही है।
लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस: कारागार मुख्यालय में महानिदेशक ने किया ध्वजारोहण, दिए सुधार के मंत्र
लखनऊ: शारदा नहर में मिला 40 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव, पहचान की कोशिशें जारी
राज उर्फ मोनू हत्याकांड: छठा आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद
भाजपा मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, देश की एकता का लिया संकल्प
लखनऊ में यात्रियों को लूटने वाले 8 लुटेरों का पर्दाफाश, कमरा दिलाने के नाम पर करते थे ठगी
लखनऊ में चेन लूटने वाले दो डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, 2 सोने की चेन बरामद
लखनऊ में कंटेनर से टकराई डीसीएम, चालक की दर्दनाक मौत, driver की जान गई
कानपुर में हाईटेंशन तार गिरने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
