लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का देर रात निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखीं, मचा हड़कंप
लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान लगातार देर रात औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में, वह रात करीब एक बजे अचानक अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी से लेकर सुपर स्पेशलिटी वार्ड तक की तमाम व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निदेशक के अचानक पहुंचने से अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बन गई।
निरीक्षण के दौरान, निदेशक ने इमरजेंसी और आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों की देखभाल की स्थिति परखी। इसके साथ ही वेंटिलेटर व मॉनिटर जैसे जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की मौजूदगी भी बारीकी से देखी गई।
निदेशक ने न्यू प्राइवेट वार्ड और वार्ड नंबर 11 में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत की और इलाज की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता तथा साफ-सफाई को लेकर उनका फीडबैक लिया। इसके अलावा सुपर स्पेशलिटी वार्ड तथा वार्ड नंबर 7 और 8 में भी चिकित्सा सुविधाओं और जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को तुरंत नोट कराया गया और संबंधित विभागाध्यक्षों व कर्मचारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
यह औचक निरीक्षण यह सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे हैं कि अस्पताल में चौबीसों घंटे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें और ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही पर लगाम कसी जा सके। मरीजों की सेवा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यह स्पष्ट करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मरीजों की सुविधाओं, इलाज की गुणवत्ता और अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के सख्त निर्देश दिए हैं।
Lucknow Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, स्थानीय लोगों ने उठाई आवाज
Lucknow News: इंजेक्शन के बाद मासूम की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Lucknow News: ऑटो चालक पर 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Lucknow News: झगड़ा रोकने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला, दुकानदार भी घायल
लखनऊ में पूर्व मर्चेंट नेवी अफसर की कार में जलकर मौत, हत्या का शक, Lucknow crime news
