लखनऊ में मार्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर से चेन लूट, पुलिस को मिले संदिग्ध
लखनऊ में अपराध की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकीपुरम इलाके में शुक्रवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले एक डॉक्टर से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। यह वारदात कुर्सी रोड पर जनता इंटर कॉलेज के पास हुई।
डॉ. पवन कुमार, जो मूल रूप से लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं और लखनऊ में निवास करते हैं, अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या के अनुसार सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके कंधे पर हाथ रखकर उन्हें रोका। डॉक्टर के कुछ समझ पाने से पहले ही बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन लूट ली और तेजी से फरार हो गए। दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे। डॉक्टर ने शोर मचाकर उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित डॉक्टर से पूछताछ की। डॉक्टर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें छापेमारी कर रही हैं।
यह लूट की घटना पांच दिनों के भीतर दूसरी ऐसी वारदात है। इससे पहले रविवार रात को जानकीपुरम सेक्टर-एच में सेवानिवृत उपमहानिदेशक भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण, अशोक कुमार से भी इसी तरह चेन लूटी गई थी। पुलिस इन दोनों मामलों में अभी तक बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही है। इन घटनाओं से इलाके में भय का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
लखनऊ: 55 क्विंटल मैदा जब्त, 950 किलो सूजी नष्ट, मिलावटखोरों पर बड़ी ‘action’
लखनऊ: लोकबंधु अस्पताल में महिला मरीज की मौत के बाद हंगामा, मारपीट से इमरजेंसी प्रभावित
लखनऊ में ट्रैफिक जाम: बैरिकेडिंग और डायवर्जन भी बेअसर, घंटों फंसी गाड़ियां
Lucknow Accident: नगर निगम के डंपर ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक केबिन में फंसा
Lucknow Crime: युवती और मंगेतर पर हमला, घर तक पीछा कर पीटा, पुलिस ने दर्ज किया केस
Lucknow News: कार में फाइनेंस कर्मचारी का शव मिला, तीन दिन से खड़ी थी गाड़ी
Lucknow News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, हेलमेट पहने बदमाश फरार
