लखनऊ: 55 क्विंटल मैदा जब्त, 950 किलो सूजी नष्ट, मिलावटखोरों पर बड़ी ‘action’
राजधानी लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने आटा चक्कियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान, बिना अनिवार्य पैकेजिंग और लेबलिंग के 55 क्विंटल मैदा जब्त किया गया। साथ ही, 950 किलो कीड़े लगी सूजी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है, क्योंकि मिलावटी खाद्य पदार्थ गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
यह अभियान चार से छह अगस्त तक चला, जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की पांच टीमों ने काकोरी, बीकेटी, मोहनलालगंज और सरोजनीनगर स्थित फ्लोर मिलों का निरीक्षण किया। काकोरी के खुशहालगंज स्थित आतिश फ्लोर मिल में 950 किलो कीड़े लगी सूजी मिली, जिसे तुरंत नष्ट कर दिया गया। मिल को साफ-सफाई के लिए सुधार नोटिस भी जारी किया गया।
बीकेटी स्थित राम निवास फ्लोर मिल प्राइवेट लिमिटेड पर सबसे बड़ी कार्रवाई हुई। यहां 55 क्विंटल मैदा बिना पैकेजिंग और लेबलिंग के पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। इसके अलावा, आटा, मैदा, सूजी और बेसन के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। केजार एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और नारायण फ्लोर मिल से भी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए और स्वच्छता मानकों के उल्लंघन पर सुधार नोटिस जारी किए गए।
सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित अयोध्या फ्लोर मिल और यूपी रोलर फ्लोर मिल में भी निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और दस्तावेजों के रखरखाव में खामियां पाई गईं, जिसके चलते उन्हें सुधार नोटिस दिए गए। विभाग ने कुल 10 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद, यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ में मार्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर से चेन लूट, पुलिस को मिले संदिग्ध
लखनऊ: लोकबंधु अस्पताल में महिला मरीज की मौत के बाद हंगामा, मारपीट से इमरजेंसी प्रभावित
लखनऊ में ट्रैफिक जाम: बैरिकेडिंग और डायवर्जन भी बेअसर, घंटों फंसी गाड़ियां
Lucknow Accident: नगर निगम के डंपर ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक केबिन में फंसा
Lucknow Crime: युवती और मंगेतर पर हमला, घर तक पीछा कर पीटा, पुलिस ने दर्ज किया केस
Lucknow News: कार में फाइनेंस कर्मचारी का शव मिला, तीन दिन से खड़ी थी गाड़ी
Lucknow News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, हेलमेट पहने बदमाश फरार
