मनरेगा अधिकारी संजय पांडेय सस्पेंड: UP सरकार की बड़ी कार्रवाई, वित्तीय अनियमितता का आरोप
उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त आयुक्त (मनरेगा) संजय कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह बड़ी कार्रवाई उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर की गई है। शासन के अनुसार, संजय कुमार पाण्डेय उन्नाव में उपायुक्त (स्वरोजगार), राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर तैनाती के दौरान हुई वित्तीय अनियमितताओं में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं।
जारी आदेश में कहा गया है कि उन्होंने मनरेगा लोकपालों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी उनके कार्यकाल विस्तार अथवा नवीनीकरण से संबंधित कोई प्रस्ताव शासन को उपलब्ध नहीं कराया। साथ ही, संबंधित विशेषज्ञ के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन पर भारत सरकार के दिशा-निर्देशों और शासनादेशों का उल्लंघन करने तथा मनरेगा से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में प्रभावी पर्यवेक्षण न करने के भी आरोप हैं।
इस निलंबन के बाद, संजय कुमार पाण्डेय को कार्यालय आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से संबद्ध किया गया है। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के तहत विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इस मामले की जांच के लिए आयुक्त, लखनऊ मंडल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सरकार का कहना है कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिससे आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ सही ढंग से मिल सके।
बिजली बिल पर नाम-पता फिर से दिखेगा, पावर कॉरपोरेशन ने बदला फैसला
लखनऊ में तेज बारिश से बिजली-पानी ठप, गिरे पेड़ और टूटे खंभे, city power crisis
आगरा में कर्मयोगी एंक्लेव को बदबू से मिलेगी मुक्ति, कूड़ाघर का होगा स्थानांतरण
आगरा में 12वीं के छात्र ने लाइसेंसी राइफल से की खुदकुशी, अवसाद का शक
अलीगढ़ में सपा का प्रदर्शन: पुतला फूंकने पर पुलिस से भिड़ंत, इंस्पेक्टर ने निकाली पिस्टल
कानपुर में 40 हजार की लूट: किशोर को तमाचा मारकर बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
कानपुर केसा कॉलोनी में 40 अवैध कब्जे खाली, बिजली काटी: KANPUR NEWS
कांवड यात्रा में सुरक्षा, सुविधा और सम्मान को प्राथमिकता: CM योगी, DJ ध्वनि पर नियंत्रण
