युद्धविराम से कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता, माल ढुलाई के दाम घटेंगे: कारोबारियों का अनुमान
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा ने वैश्विक व्यापारिक जगत में छाई अनिश्चितता के बादलों को हटाकर नई उम्मीद जगा दी है। पिछले 40 दिनों से जारी भीषण तनाव, जिसने अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की कमर तोड़ दी थी और खाड़ी देशों से होने वाले आयात-निर्यात को पूरी तरह प्रभावित किया था, अब उसके थमने के आसार नजर आ रहे हैं। इस शांति पहल का राजधानी के प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने स्वागत किया है।
स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक सीजफायर का सीधा सकारात्मक असर भारतीय अर्थव्यवस्था, विशेषकर रसद (लॉजिस्टिक्स) और आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ेगा। कच्चे तेल की कीमतों में संभावित स्थिरता से न केवल माल ढुलाई के दाम घटेंगे, बल्कि वैश्विक स्तर पर कच्चे माल की उपलब्धता भी सुगम होगी। यह कदम बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने और बाजार में दोबारा विश्वास पैदा करने में संजीवनी का काम करेगा। शांति की इस पहल से उद्योगों के विस्तार और उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में गिरावट की संभावनाओं ने व्यापारिक गलियारों में उत्साह का संचार कर दिया है।
व्यापारिक संगठनों के प्रमुखों ने इस युद्धविराम को राहत भरा बताया है। उनका मानना है कि इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्थिरता लौटेगी, कच्चे माल की कीमतें संतुलित होंगी और वैश्विक आर्थिक गतिविधियों को सामान्य बनाने में मदद मिलेगी। इससे भारत में गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है, जो उद्योगों को उबरने और आगे बढ़ने में सहायक होगा।
गाजीपुर हिंसा: अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछे 5 सवाल, PDA समुदाय में बढ़ा गुस्सा
गाजीपुर हिंसा: अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछे 5 सवाल, PDA समुदाय में बढ़ा गुस्सा
रूसी पर्यटक ने आगरा को बताया असुरक्षित, 10 में से 3 रेटिंग देकर सुरक्षा पर उठाए सवाल – Agra safety concerns
सिक्कों का खजाना: यूपी के नितिन के पास है देश की चारों टकसाल के निशान वाले Coin का कलेक्शन
आगरा में मां की हैवानियत: बेटी को नाले में डुबोया, फिर पत्थर से कूच डाला; mother’s cruelty news
शिक्षामित्रों के मानदेय पर अखिलेश का वार, बोले- भाजपा का SIR कर देंगे शिक्षामित्र
यूपी के परिषदीय स्कूलों में अब खुद बनेंगे टाइम टेबल, प्रधानाध्यापक को मिली जिम्मेदारी
पाकिस्तान को ‘विश्व गुरु’ कहने वाले कांग्रेस नेता उदित राज, पीएम मोदी पर साधा निशाना
