परखम में रामकथा सुनाएंगे महामंडलेश्वर डा. कैलाशानंद महाराज, संस्कृति से जुड़ेगी नई पीढ़ी
परखम, फरह में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति द्वारा एक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह छह दिवसीय कथा निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के मुखारविंद से होगी, जो भक्तों को रामकथा का श्रवण कराएंगे। कथा का समापन 17 अप्रैल को होगा। इस आयोजन से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।
कथा की तैयारियों को लेकर हाल ही में संजय प्लेस स्थित होटल में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आमंत्रण पत्र का विमोचन भी किया गया। प्रचार मंत्री मनीष अग्रवाल ने स्वामी कैलाशानंद गिरि के परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक संत, विद्वान और ओजस्वी वक्ता हैं, जिनकी वाणी में भक्ति, ज्ञान और जीवन दर्शन का अद्भुत संगम है। संयोजक उमेश शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन कथा से पहले और बाद में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जो इस आयोजन को और भी मनोरंजक बनाएंगे।
