अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित नाटक ‘मेरी यात्रा अटल यात्रा’ का मंचन, नई पीढ़ी को प्रेरणा
By
Apr 25, 2026
लखनऊ के बीएम शाह प्रेक्षागृह में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित एकल नाटक ‘मेरी यात्रा अटल यात्रा’ का मंचन हुआ। लोक कल्याण कम्युनिकेशन द्वारा प्रस्तुत इस नाटक का लेखन और निर्देशन चंद्रभूषण सिंह ने किया। मंच पर अटल जी की कवि हृदयता, पत्रकारिता और प्रखर राष्ट्रप्रेम को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।
इस नाटक का मुख्य उद्देश्य उनके सिद्धांतों और जीवन मूल्यों को जन-जन, विशेषकर नई पीढ़ी तक पहुंचाना था। मंच पर विपिन कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका को पूरी तन्मयता से निभाया।
नाटक के माध्यम से यह दिखाया गया कि अटल जी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि विचारों के उजाले से अंधकार को मिटाने वाले युग पुरुष थे। यह प्रस्तुति दर्शकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी।
अगली खबरें
