0

UP Weather: यूपी में अगले 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी संभावना

By Apr 20, 2026

उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश और आंधी का दौर अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह मौसमी बदलाव एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश का सिलसिला शुरू होगा और 9 अप्रैल तक पूर्वी हिस्सों तक फैल जाएगा। इस दौरान कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। 8 अप्रैल को तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिसके बाद फिर से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में ओलावृष्टि की अधिक संभावना

मौसम विभाग ने 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत कई जिलों में ओले गिरने की अधिक संभावना है।

इसके अलावा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में भी तेज हवाएं (50 से 60 किमी/घंटे) चलने, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

KGMU Doctors ने दी चेतावनी, ‘स्क्रीन टाइम की लत दिल और दिमाग के लिए घातक’, दिए health tips

लखनऊ केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने स्वास्थ्य जागरूकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मोबाइल और कंप्यूटर का अत्यधिक इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदेह है। उन्होंने विशेष रूप से...
By Apr 20, 2026

AMU में पद्मश्री प्रो. सोपोरी का दौरा, PG छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित (AMU news)

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में हाल ही में दो महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियां हुईं। विश्वविद्यालय के नैनोटेक्नोलॉजी सेंटर में प्रख्यात वैज्ञानिक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सुधीर कुमार सोपोरी ने दौरा किया। पद्मश्री...
By Apr 20, 2026

AMU में इंटर-हॉल हॉकी टूर्नामेंट शुरू, प्रोफेसर तारिक बने ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग के अध्यक्ष

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में इंटर-हॉल हॉकी टूर्नामेंट का आगाज उत्साह और प्रतिस्पर्धी माहौल के साथ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. यूसुफ उज्जमां खान ने हॉकी क्लब के अध्यक्ष प्रो....
By Apr 20, 2026

वीएसएसडी कॉलेज के छात्रों ने किया लोहिया कॉर्प का औद्योगिक भ्रमण, मिली महत्वपूर्ण जानकारी | Kanpur news

कानपुर के वीएसएसडी कॉलेज के वाणिज्य संकाय के छात्रों ने हाल ही में चौबेपुर स्थित लोहिया कॉर्प का औद्योगिक भ्रमण किया। एमकॉम और बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने और औद्योगिक...
By Apr 20, 2026

कानपुर: Grocery Store से 50 किलो देसी घी चोरी, हजारों का नुकसान

कानपुर के हटिया रंग बाजार में चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाया है। दुकान के मालिक शुभम अग्रवाल के मुताबिक, चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और 50 किलो...
By Apr 20, 2026

UP Weather News: यूपी के 50 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में एक ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। मंगलवार की शाम कानपुर, लखनऊ समेत कई...
By Apr 20, 2026

UP के मेडिकल कॉलेज में 20 KL ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू, Ambedkar Nagar को मिलेगी बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में स्थित महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में बहुप्रतीक्षित 20 केएल लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) प्लांट का ट्रायल सोमवार को शुरू किया गया। यह पहल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन...
By Apr 20, 2026

कानपुर: गोविंदपुरी होकर चलेंगी चार नई Special trains, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए चार नई साप्ताहिक विशेष ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें गोविंदपुरी स्टेशन (कानपुर) से होकर गुजरेंगी, जिससे इस क्षेत्र के यात्रियों को...
By Apr 20, 2026

साझा करें