अलीगढ़ में Bharat Vikas Parishad ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 155 मरीजों का हुआ चेकअप
अलीगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए भारत विकास परिषद की वैभव शाखा ने एक महत्वपूर्ण पहल की। रविवार को आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 155 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को भी विशेष परामर्श दिया गया।
शिविर का उद्घाटन महापौर प्रशांत सिंहल ने गूलर रोड स्थित एक अस्पताल में किया। परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश, संजीवांश, वित्त सचिव प्रदीप रंजन शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शिविर में डॉ. रश्मि अग्रवाल, डॉ. दिव्यांश अग्रवाल और डॉ. अंकित चौधरी सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सेवाएं दीं। उन्होंने रोगियों के हार्ट, गुर्दा, लीवर, हीमोग्लोबिन, थायराइड, शुगर और खून की जांच की। सभी जांचें नि:शुल्क की गईं और मरीजों को उचित परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, मार्गदर्शक मनीष गुप्ता, अध्यक्ष सचिन अग्रवाल और अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अलीगढ़ में 24 घंटे के अंदर तीन आत्महत्याएं, Aligarh news में हड़कंप
अलीगढ़: सड़क हादसे में किसान की मौत, एक माह बाद बेटे ने दर्ज कराया मुकदमा
Aligarh news: शतचंडी महायज्ञ का हुआ विसर्जन, वसोरधारा पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से Aligarh में हड़कंप, आवासीय कॉलोनियों में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर होगी कार्रवाई
