पाकिस्तान से चल रही थी भारत में ‘Terror Plot’ की साजिश, ATS ने किया खुलासा; 12 कार शोरूम निशाने पर
लखनऊ में चार संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश का खुलासा किया है। यह साजिश पाकिस्तान में बैठे हैंडलर अबू बकर के इशारे पर रची जा रही थी। एटीएस की जांच में सामने आया है कि आतंकियों का अगला निशाना 12 कार शोरूम थे, जिनमें आग लगाने की योजना थी।
इस साजिश की शुरुआत बिजनौर में हुई एक छोटी घटना से हुई थी। 4 मार्च को बिजनौर में एक पिकअप में आग लगाई गई थी। आरोपियों ने इसका वीडियो टेलीग्राम पर पाकिस्तानी हैंडलर अबू बकर को भेजा था। अबू बकर ने इस घटना को बहुत छोटा बताया और बड़ी वारदात करने का दबाव डाला, जिसके बाद यह नई साजिश रची गई।
एटीएस की जांच के अनुसार, हैंडलर ने साकिब और उसके साथियों को स्लीपर सेल के रूप में इस्तेमाल किया। उन्हें दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी में कई स्थानों की रेकी करने का काम सौंपा गया था। आरोपियों के मोबाइल की जांच से पता चला है कि उन्हें मेरठ में दो सहित 12 कार शोरूम में आग लगाने का टास्क दिया गया था।
जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह केवल आगजनी तक सीमित नहीं था। वे टाइमर आधारित उपकरण तैयार करने की कोशिश कर रहे थे और उनका इरादा सिलसिलेवार धमाके करने का था। आरोपियों ने कई बार दिल्ली जाकर महत्वपूर्ण कार्यालयों और संवेदनशील स्थानों की रेकी भी की थी।
बिजनौर के आरोपी अबुजर को भी इस घटना के बाद कोई रकम नहीं मिली थी। जांच एजेंसियां अब टेलीग्राम ग्रुप के एडमिन सैय्यद की तलाश कर रही हैं, जो अभी भी फरार है। जांच एजेंसियां अब सोशल मीडिया पर सक्रिय ऐसे समूहों पर नजर रख रही हैं, जिनसे पाकिस्तानी हैंडलर जुड़े हुए हैं।
UP CM विवेकाधीन कोष से 860 करोड़ की सहायता, Yogi Adityanath सरकार का बड़ा कदम
UP में Private Schools की मनमानी पर शिकंजा, 15 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान
लखनऊ: छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुसकर दंपति और बेटी को पीटा, Lucknow crime news
लखनऊ में एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल ने दिखाई अंतरराष्ट्रीय शिक्षा की झलक, नई शाखा का हुआ उद्घाटन
UP Politics News: योगी यूथ ब्रिगेड ने राघव चड्ढा की आरती उतारी, AAP पर साधा निशाना
Lucknow crime news: छेड़खानी का विरोध करने पर परिवार पर हमला, घर में घुसकर की पिटाई
स्मार्ट मीटर विवाद पर BJP पर बरसे अखिलेश, बोले- ‘प्रीपेड पीड़ित’ बन गई UP politics news की जनता
लखनऊ: CM Yogi news, रंगमंच राष्ट्रीय चेतना जगाए, महानायकों की कहानी युवाओं तक पहुंचाएं: सीएम योगी
