कानपुर में 6 अप्रैल से चलेगा विशेष अभियान, 29% किसानों की होगी फार्मर रजिस्ट्री
कानपुर जिले में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके बिना वे सरकारी खरीद केंद्रों पर अपना अनाज नहीं बेच सकते। जिले के कृषि विभाग के अनुसार, अभी भी 29 प्रतिशत किसान ऐसे हैं जिन्होंने यह पंजीकरण नहीं कराया है। इन वंचित किसानों को जागरूक करने और मौके पर ही पंजीकरण करने के लिए 6 अप्रैल से 31 मई तक एक वृहद अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य बिचौलियों को खत्म करना और किसानों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाना है।
उपनिदेशक कृषि आरएस वर्मा ने बताया कि जिले में कुल 2,41,877 किसान पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं। इनमें से 1,73,580 किसानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 71.76% है। बाकी बचे हुए किसानों के लिए सरकार ने विशेष टीमें गठित की हैं। इन टीमों में पंचायत सहायक, लेखपाल और कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक शामिल होंगे, जो गांव-गांव जाकर कैंप लगाएंगे।
कानपुर के हैलट अस्पताल में आंधी का कहर, 12 पेड़ गिरे, कई वाहन क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला
कानपुर में bike accident: खड़ी बाइक पर बैठे किसान की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कानपुर में शिव महापुराण कथा: आचार्य बोले- गुरु मंत्र ही कल्याणकारी
कानपुर: हाईवे पर तमंचा लहराकर युवकों ने बनाई रील, पुलिस ने लिया संज्ञान
कानपुर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 18 होटलों पर छापा, कथित पत्रकार गिरफ्तार (Kanpur news)
कानपुर में महिला को ‘तेजाब’ डालने की धमकी, मुकदमा वापस लेने का दबाव, FIR दर्ज
कानपुर: नौबस्ता-हमीरपुर रोड चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, 5 किमी तक 22 मीटर चौड़ी होगी सड़क
महंगी शिक्षा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्राइवेट स्कूल फीस पर उठाए सवाल
