कानपुर में महिला को ‘तेजाब’ डालने की धमकी, मुकदमा वापस लेने का दबाव, FIR दर्ज
By
Apr 16, 2026
कानपुर के सीसामऊ थाना क्षेत्र में एक महिला को मुकदमा वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपियों ने महिला पर तेजाब डालने की धमकी भी दी। पीड़िता सिमरन चतुर्वेदी ने सीसामऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सिमरन ने बताया कि उन्होंने साहिल यादव, राजा सोनकर और मोनू दयाल के खिलाफ पहले भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही आरोपी लगातार उन पर और उनके बेटे पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
27 मार्च को आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और उनका मोबाइल तोड़ दिया। उन्होंने तेजाब डालने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों की लगातार धमकियों से वह और उनका परिवार परेशान है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अगली खबरें
