लखनऊ में साइबर ठगी: PhonePe से उड़ाए 38.5 हजार रुपए, FIR दर्ज
लखनऊ में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला आशियाना कोतवाली क्षेत्र का है, जहां साइबर अपराधियों ने एक बैंक खाताधारक को निशाना बनाया। ठगों ने पीड़ित के खाते से तीन अलग-अलग लेनदेन में कुल 38.5 हजार रुपए अवैध रूप से निकाल लिए।
राममनोहर लोहिया लॉ कॉलेज कैंपस निवासी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारक हैं। 30 मार्च को उनके साथ यह साइबर धोखाधड़ी हुई। ठगों ने पहले उनके PhonePe अकाउंट का लॉगिन ओटीपी हासिल किया। इसके बाद आधार कार्ड से जुड़े बायोमेट्रिक ओटीपी और ईमेल की जानकारी भी चुरा ली। इन संवेदनशील जानकारियों को हाथ लगते ही साइबर ठगों ने किसी दूसरे फोन पर पीड़ित का अकाउंट लॉगिन किया और वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित को जब तक इस ठगी का एहसास हुआ, तब तक उनके खाते से रकम निकल चुकी थी। घटना की जानकारी होते ही भूपेंद्र कुमार ने तत्काल साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही आशियाना थाने पर भी लिखित शिकायत प्रस्तुत की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए गुरुवार को आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अज्ञात साइबर ठगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
Lucknow crime news: अमीनाबाद में घर में घुसकर भाई-बहन पर जानलेवा हमला, सोने की चेन लूटी
Lucknow: Charbagh और एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पत्नी के दोस्त को फंसाने की थी साजिश
पंचतंत्र की कहानियों का असली मकसद, लखनऊ में बताया गया क्यों लिखी गई थी ये कहानियां
Lucknow news: एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले का खतरा, वायुसेना ने CISF को दी एंटी-ड्रोन ट्रेनिंग
त्वचा के दाग और जोड़ों का दर्द हो सकता है Lupus disease का संकेत
KGMU में डॉक्टर-कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, पूर्व मंत्री के बेटे ने किया प्रदर्शन; Lucknow news
लखनऊ में ट्रैफिक सिपाही को थप्पड़ मारने वाला गिरफ्तार, खुद को बताया कथावाचक (Lucknow news)
