लखनऊ में सैलून संचालक का अपहरण, फिरौती के लिए बनाया अश्लील वीडियो; 6 आरोपियों पर FIR दर्ज
लखनऊ के माल कस्बे में एक सैलून संचालक को अगवा कर फिरौती वसूलने के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित शिवा शर्मा ने बताया कि वह माल कस्बे में सैलून की दुकान चलाता है। शिवा ने बताया कि विगत रविवार को माल कस्बे के शेरा ने, जिससे उसने 55 हजार रुपये उधार लिए थे, फोन कर कहा कि अपना पैसा आकर ले जाओ। जब वह अपने दोस्त रंजीत साहू के साथ बताए गए स्थान नई बस्ती के पास पहुँचा, तो वहाँ पहले से एक काले रंग की स्कार्पियो खड़ी थी।
उनके पहुँचते ही शेरा ने अपने साथियों से उसे पकड़ने को कहा। स्कार्पियो में बैठे सनी सिंह उर्फ सत्या, अनुभव तिवारी, करन सिंह व दो अज्ञात लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया। स्कार्पियो के अंदर उसकी आँखों पर पट्टी बाँधी गई और हाथ-पैर बाँधकर एक अज्ञात बाग में ले जाकर जमकर मारपीट की गई।
आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल छीनकर यूपीआई पिन जबरन पूछकर किसी खाते में रुपये ट्रांसफर कर लिए। उसे झूठे मामले में फँसाने के लिए एक लड़की को बुलाकर उसके साथ अश्लील वीडियो बनाया गया। साथ ही हाथ में अवैध असलहा रखकर भी वीडियो बनाया गया और धमकी दी गई कि यदि पुलिस को बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा और जान से मार दिया जाएगा।
चार-पाँच घंटे घुमाने के बाद उसी के मोबाइल से फोन कर घर से एक लाख रुपये मँगवाए गए और प्रेरणा स्थल पर बुलाया गया। डरा-सहमा उसका भाई एक लाख रुपये लेकर बताए गए स्थान प्रेरणा स्थल पर पहुँचा। रुपये लेने के बाद शिवा को जॉगर्स पार्क के पीछे छोड़ दिया गया। इस दौरान उसके तीन मोबाइल फोन भी लूट लिए गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद ने बताया कि सभी नामजद अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। हालांकि, पुलिस के अनुसार पीड़ित शिवा शर्मा पर सैलून की आड़ में बड़े पैमाने पर सट्टा कारोबार चलाने के आरोप हैं। वह कई लोगों से लेनदेन के चक्कर में पहले भी विवाद कर चुका है।
लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
Lucknow crime news: अमीनाबाद में घर में घुसकर भाई-बहन पर जानलेवा हमला, सोने की चेन लूटी
Lucknow: Charbagh और एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पत्नी के दोस्त को फंसाने की थी साजिश
पंचतंत्र की कहानियों का असली मकसद, लखनऊ में बताया गया क्यों लिखी गई थी ये कहानियां
Lucknow news: एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले का खतरा, वायुसेना ने CISF को दी एंटी-ड्रोन ट्रेनिंग
त्वचा के दाग और जोड़ों का दर्द हो सकता है Lupus disease का संकेत
KGMU में डॉक्टर-कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, पूर्व मंत्री के बेटे ने किया प्रदर्शन; Lucknow news
लखनऊ में ट्रैफिक सिपाही को थप्पड़ मारने वाला गिरफ्तार, खुद को बताया कथावाचक (Lucknow news)
