जातिवाद की राजनीति देश को गुलामी की ओर धकेल रही है: CM Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जातिवाद की राजनीति को देश की नींव के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि बांटने की राजनीति हम सबको फिर से गुलामी की ओर धकेल रही है। रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जातिवाद ने समाज को कमजोर किया है और यह भारत की प्रगति के लिए हानिकारक है।
उन्होंने कहा कि देश कमजोर इसलिए हुआ क्योंकि जातिवाद ने समाज की नींव को दरका दिया। इस समस्या से बचने के लिए हम सबको एक साथ आगे बढ़ना पड़ेगा। सीएम योगी ने कहा कि जिनको कुछ नहीं करना है, वे जातिवाद के आधार पर सामाजिक एकता को छिन्न-भिन्न करने का पाप कर रहे हैं। उन्होंने चित्तौड़गढ़ के दुर्ग को देश के स्वाभिमान, मर्यादा और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रहरी बताया।
न
नारी गरिमा और सुरक्षा पर जोर
सीएम योगी ने कहा कि महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह जैसे राष्ट्रनायकों ने सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश और धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने महारानी पद्मिनी के जौहर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह विधर्मियों के विरुद्ध नारी गरिमा की रक्षा का सबसे बड़ा संकल्प था।
उन्होंने उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि हमने स्पष्ट किया है कि नारी गरिमा के मामले में सरकार शून्य सहिष्णुता पर काम करेगी। किसी ने बहन-बेटी की सुरक्षा पर हाथ डालने का दुस्साहस किया तो अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार कर रहा होगा।
सुभाष चंद्र बोस का जिक्र
सीएम योगी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का स्मरण करते हुए कहा कि अगर नेताजी सुभाष चंद्र बोस होते तो भारत का विभाजन नहीं होता और पाकिस्तान भी नहीं बनता। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन दिख रहा है, उसके पीछे राजस्थान की इस वीर भूमि का योगदान है।
समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि महाराणा बप्पा रावल से लेकर महाराणा राज सिंह तक का बलिदान किसी एक जाति विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिंदू धर्म और सभ्यता की रक्षा के लिए था। शेखावत ने ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के नारे को वर्तमान परिस्थितियों में सांस्कृतिक पुनरुद्धार के लिए सबसे बड़ी सीख बताया।
Lucknow News: मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से 41,180 रुपये उड़ाए, साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति
लखनऊ: साइबर फ्रॉड से दो लोगों के खातों से 6.80 लाख रुपये पार
लखनऊ में अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल कल से, खिलाड़ी ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
सरकारी योजनाओं पर BJP सांसद सतीश गौतम का विवादित बयान, UP politics news में बवाल
कानपुर में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मालिकों पर केस दर्ज (Kanpur news)
Kanpur gas connection news: कानपुर में 1.5 लाख कनेक्शन बंद, 9 महीने से नहीं लिया था सिलेंडर
Kanpur gas connection: 9 महीने से सिलेंडर नहीं लेने वाले 1.5 लाख कनेक्शन बंद, जानिए क्या है नया नियम
कानपुर में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 9 गिरफ्तार
