Lucknow News: मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से 41,180 रुपये उड़ाए, साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति
लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। यहां के आशुतोष नगर निवासी विनोद कुमार राय के साथ यह घटना हुई, जहां जालसाजों ने उनका मोबाइल फोन हैक करके क्रेडिट कार्ड से 41,180 रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार, 16 फरवरी को उनके क्रेडिट कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर अचानक कई ट्रांजेक्शन मैसेज आए। ये सभी ट्रांजेक्शन unauthorized थे और तीन अलग-अलग बार में किए गए थे।
विनोद कुमार राय ने बताया कि उन्होंने अपने बैंक खाते या क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं की थी। इसके बावजूद जालसाजों ने किसी तरह उनके मोबाइल फोन तक पहुंच बनाकर क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग किया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तुरंत अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया और बैंक को सूचित किया।
इसके बाद उन्होंने साइबर सेल और स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि साइबर टीम की मदद से ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है और जल्द ही जालसाजों का पता लगाने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
