Aligarh sports news: VYS कप ऑक्शन में सचिन, योगेश समेत 5 खिलाड़ी बने सबसे महंगे
अलीगढ़ में वार्ष्णेय युवा संगठन (रजि) के तत्वाधान में वीवाईएस कप सीजन छह के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन स्थानीय होटल गोल्ड इन लीफ में किया गया। इस नीलामी में सचिन, योगेश लल्ला, विभोर, चित्रांश और दिवाकर को सबसे अधिक बोली मिली। इन पांचों खिलाड़ियों को 1 लाख प्वाइंट के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी घोषित किया गया।
संगठन के खेलकूद मंत्री अभिषेक जॉर्डन ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम को खिलाड़ी खरीदने के लिए 4 लाख प्वाइंट दिए गए थे। सभी 8 टीमों के प्रायोजक और कप्तानों ने बोली लगाकर खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया।
संगठन अध्यक्ष राहुल स्क्रैप ने बताया कि इस टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक जीवी इंड्रस्टीज हैं। सह प्रायोजकों में अमित सर्राफ (होटल गोल्ड इन लीफ), अमित कामाख्या, नरेंद्र ज्वैलर्स, विपिन वार्ष्णेय और डॉ उमाशंकर वार्ष्णेय (वार्ष्णेय पैथोलॉजी) शामिल हैं।
