कानपुर सेंट्रल पर परिवार से बिछड़ा किशोर, GRP ने मिलाया; Kanpur news
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मंगलवार को एक 14 वर्षीय किशोर अपने परिवार से बिछड़ गया। यह घटना तब हुई जब किशोर ट्रेन से उतरकर चिप्स लेने गया, लेकिन वापस आने से पहले ही ट्रेन चल पड़ी। किशोर को प्लेटफॉर्म पर अकेला और रोता देख जीआरपी ने उसे अपने संरक्षण में लिया।
जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि गंगा मेले के मद्देनजर स्टेशन पर चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक किशोर रोता हुआ मिला। पूछताछ में पता चला कि वह कानपुर देहात के रंजीपुर का रहने वाला है और अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था।
किशोर ने बताया कि चिप्स लेने के लिए वह सेंट्रल स्टेशन पर उतरा था, लेकिन ट्रेन चल पड़ी और वह परिवार से बिछड़ गया। जीआरपी ने तत्काल उसके परिवार से संपर्क किया। कुछ ही देर में बालक का बड़ा भाई और अन्य परिजन थाने पहुंचे। परिवार को देखते ही किशोर फूट-फूटकर रोने लगा और अपने भाई से लिपट गया। जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद किशोर को उसके परिजनों को सौंप दिया।
कानपुर में रंगदारी न देने पर रेस्टोरेंट संचालक को कार से घसीटा, CCTV फुटेज वायरल | Kanpur crime news
कानपुर में 14 मार्च से शुरू होंगे मल्टी डे क्रिकेट चैंपियनशिप के ट्रायल (Kanpur cricket news)
कानपुर: सपने में छेड़छाड़ का झूठा केस, ससुर पर चलेगा मुकदमा; कोर्ट ने दिया आदेश
कानपुर में झूठे आरोपों से 7 साल तक रुका Air Force कर्मी का प्रमोशन, कोर्ट से मिली राहत
कानपुर में मौसम का अजीब मिजाज, सुबह कोहरा, दोपहर में तेज गर्मी से बढ़ी Kanpur weather news
कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: आज से नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 100 से ज्यादा स्थान चिन्हित
कानपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी | Kanpur news
कानपुर में गंगा रिवर फ्रंट DPR के लिए टेंडर खुला, 4 कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी
