कानपुर देहात: वंदे भारत Express की चपेट में आने से युवक की मौत, 5 माह के मासूम ने खोया पिता
कानपुर देहात जिले में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर शनिवार को एक दुखद हादसा हुआ। झींझक स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक जय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सिसाही गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई।
दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह झींझक स्टेशन के पूर्वी छोर से गुजर रही थी। इसी दौरान जय सिंह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन के चालक ने तुरंत स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जीआरपी ने प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक जय सिंह के परिवार में उसकी पत्नी सलोनी और एक 5 माह का मासूम बच्चा अनंत है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों में यह अटकलें हैं कि यह आत्महत्या थी या दुर्घटना। जीआरपी चौकी प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
Social Media Addiction: मानसिक स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा, विशेषज्ञ बोले- डिजिटल संतुलन जरूरी
लखनऊ में 12 हजार BLA की फौज, फिर भी वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा एक भी नाम | Lucknow news
यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती की हत्या, कंबल में लपेटकर फेंका शव; Agra crime news
बिहार में UP के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने की जांच की मांग
यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में 300 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म, जानें क्या हैं नए UP building rules
यूपी में ग्रामीण विकास को बढ़ावा, 300 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म (UP building rules)
कानपुर में CTET परीक्षा का पहला पेपर कठिन, गणित और भाषा ने उलझाया
UP Politics: मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश, विपक्ष पर ‘साजिश’ का आरोप
