0

UP High Court ने गर्ल्स स्कूलों के बाहर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ पर लिया संज्ञान, सरकार से मांगा जवाब

By Feb 7, 2026

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने राजधानी के गर्ल्स स्कूलों के आसपास कानून व्यवस्था की समस्या पर स्वतः संज्ञान लिया है। न्यायालय ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि कुछ गर्ल्स स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय जब छात्राएं स्कूल कैंपस के बाहर होती हैं, तो कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो रही है। कोर्ट ने विशेष रूप से एपी सेन गर्ल्स पीजी कॉलेज, स्टेशन रोड, चारबाग का जिक्र करते हुए कहा कि इस स्कूल की लड़कियों को तंग करने की भी घटनाएं सामने आई हैं।

न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिवक्ता को इस मामले को देखने और अगली सुनवाई पर पूरी जानकारी कोर्ट को देने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ ने गोमती रिवर बैंक रेजीडेंट्स की ओर से वर्ष 2020 में दाखिल की गई जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया है।

ट्रैफिक जाम पर भी हुई सुनवाई

जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने स्कूलों की वजह से होने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात के संबंध में पूर्व में कई आदेश दिए थे। इस बार की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने गर्ल्स स्कूलों की छात्राओं को परेशान किए जाने पर भी चिंता व्यक्त की है। कोर्ट ने डीजीपी ट्रैफिक को भी अगली सुनवाई पर उपस्थित होकर अपने सुझाव देने को कहा है।

स्कूलों के प्रतिनिधियों ने दिए सुझाव

पूर्व के आदेश के अनुपालन में सीएमएस स्टेशन रोड, सीएमएस गोमती नगर एक्सटेंशन, सीएमएस गोमती नगर-1, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज तथा लोरेटो कॉन्वेंट इंटर कॉलेज के प्रतिनिधि न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने अपने-अपने विद्यालयों के आसपास यातायात समस्या से निपटने के उपायों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कुछ विद्यालयों ने इस संबंध में राज्य सरकार और लखनऊ नगर निगम से सहयोग की भी मांग की। मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Social Media Addiction: मानसिक स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा, विशेषज्ञ बोले- डिजिटल संतुलन जरूरी

आजकल सोशल मीडिया का दखल लोगों की जिंदगी में इस कदर बढ़ गया है कि यह एक लत का रूप ले चुका है। सुबह आंख खुलने से लेकर रात को सोने तक लोग अपने मोबाइल...
By Feb 7, 2026

लखनऊ में 12 हजार BLA की फौज, फिर भी वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा एक भी नाम | Lucknow news

लखनऊ में मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में राजनीतिक दलों की लापरवाही उजागर हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में विभिन्न...
By Feb 7, 2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती की हत्या, कंबल में लपेटकर फेंका शव; Agra crime news

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 148 के पास एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को कंबल में लपेटकर काले टेप से पैक किया गया था, जिसे देखकर पुलिस ने...
By Feb 7, 2026

बिहार में UP के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने की जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के अतरौली निवासी एक युवक की बिहार में संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। युवक की पत्नी ने परिजनों को बताया...
By Feb 7, 2026

यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में 300 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म, जानें क्या हैं नए UP building rules

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में अब 300 वर्ग मीटर तक के मकानों के निर्माण के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं...
By Feb 7, 2026

यूपी में ग्रामीण विकास को बढ़ावा, 300 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म (UP building rules)

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में अब 300 वर्ग मीटर तक के मकान के निर्माण के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता समाप्त की जा रही है। योगी सरकार ने 'उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं...
By Feb 7, 2026

कानपुर में CTET परीक्षा का पहला पेपर कठिन, गणित और भाषा ने उलझाया

कानपुर शहर के 46 केंद्रों पर शनिवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन किया गया। यह परीक्षा दो दिनों तक चलेगी, जिसमें 75,000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। शनिवार को सुबह...
By Feb 7, 2026

कानपुर देहात: वंदे भारत Express की चपेट में आने से युवक की मौत, 5 माह के मासूम ने खोया पिता

कानपुर देहात जिले में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर शनिवार को एक दुखद हादसा हुआ। झींझक स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक जय सिंह की मौके पर ही...
By Feb 7, 2026

साझा करें