Lucknow news: बलरामपुर अस्पताल में सीटी स्कैन जांच ठप, मरीजों को लौटना पड़ा वापस
By
Feb 6, 2026
लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों को सीटी स्कैन जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन वाले कमरे का एसी खराब हो गया, जिसके चलते मशीन गर्म होकर बार-बार बंद हो रही थी। इस वजह से कई मरीजों की जांच नहीं हो पाई और उन्हें अगले दिन की तारीख देकर वापस भेज दिया गया।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, एसी खराब होने के कारण मशीन लगातार चलने से गर्म हो रही थी। सुबह जांच शुरू होने के बाद दोपहर तक केवल 15 मरीजों की ही जांच हो पाई। कई मरीज डेढ़ घंटे से अधिक समय तक इंतजार करते रहे। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 40 से 50 मरीजों की सीटी स्कैन जांच की जाती है।
सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि कर्मचारियों ने मशीन के गर्म होने की समस्या की जानकारी दी थी। उन्होंने एसी की मरम्मत के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं।
अगली खबरें
