UP News: हाई कोर्ट ने लिया 1 लाख लापता लोगों पर संज्ञान, कानपुर में सपा नेता का जुलूस
उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने के मामले को लेकर हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने पाया कि पिछले दो सालों में राज्य से एक लाख से अधिक लोग लापता हुए हैं, और पुलिस की खोजबीन न के बराबर रही है। कोर्ट ने इस स्थिति को अत्यंत भयावह मानते हुए इस पर सुनवाई की है।
कानपुर में पुलिस ने सपा नेता आमिर जैदी को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्कूटी से करीब छह किलोमीटर तक पीछा कर आमिर को पकड़ा और इसके बाद उसका जुलूस भी निकाला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आजमगढ़ में 23 साल पहले पुलिस कस्टडी में हुई हत्या के मामले में अदालत ने तत्कालीन एसएचओ को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह वारदात रानी की सराय थाने के अंदर हुई थी।
उन्नाव लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चों को कुचल दिया।
मैनपुरी में एक छात्र ने एकतरफा प्यार के चलते महिला शिक्षिका पर हमला कर दिया। आरोपी ने उन्हें गली में घसीटा और होंठ काटकर घायल कर दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
कांवड़ यात्रा: अलीगढ़ में CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी, SSP ने दिए निर्देश
भुगतान विवाद में बंद हुए Lucknow news के 1000 कैमरे, सुरक्षा पर संकट
लखनऊ में सुरक्षा पर बड़ा संकट, 1000 CCTV कैमरे बंद; जानें क्या हैकर्स के निशाने पर आ सकता है डेटा
लखनऊ में Ayushman Yojana Scam: जरूरत से ज्यादा दिन ICU में रखे मरीज, 8 अस्पतालों पर जांच
लखनऊ नगर निगम में टैक्स घोटाला, एक ही घर के 3 अलग-अलग बिल जारी (Lucknow news)
कानपुर में दुष्कर्म-धर्मांतरण के आरोपी सपा नेता गिरफ्तार, 6 KM पीछा कर पकड़ा पुलिस ने; UP crime news
UP news: सीएम योगी का मिशन विलेज, 1 लाख महिलाओं को मिलेगा रोजगार, पंचायत चुनाव से पहले बड़ा दांव
UP news: योगी सरकार का ‘मिशन विलेज’, 1 लाख महिलाओं को मिलेगा रोजगार, ऐसे बढ़ेगी आय
