UP Women’s Cricket Team: सीनियर वनडे ट्रॉफी के लिए यूपी टीम घोषित, लखनऊ की 4 खिलाड़ियों को मिली जगह
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के लिए यूपी टीम का ऐलान कर दिया है। 20 सदस्यीय टीम में लखनऊ की चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। टीम में शामिल होने वाली लखनऊ की खिलाड़ियों में सोनाली सिंह, शिल्पी यादव, आरजू सिंह और संध्या छेत्री शामिल हैं। यह टीम 6 फरवरी से राजकोट में शुरू होने वाली सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में हिस्सा लेगी।
यूपी टीम एलीट ग्रुप ए में शामिल है और उसके मुकाबले 6 से 28 फरवरी तक खेले जाएंगे। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन ने मंगलवार को टीम की घोषणा की, जिसमें कानपुर और लखनऊ की चार-चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। कानपुर की अर्चना देवी को टीम का कप्तान बनाया गया है।
टीम में शामिल अन्य खिलाड़ियों में तृप्ति सिंह, एकता सिंह, गरिमा यादव (सभी कानपुर), वर्निका (उपकप्तान), निशु चौधरी (दोनों सहारनपुर), मुस्कान मलिक (अलीगढ़), सोनम यादव (फिरोजाबाद), निशी कश्यप (मुरादाबाद), अंजलि सिंह, रमा कुशवाहा, संपदा दीक्षित (तीनों आगरा), अंशु तिवारी (फैजाबाद), खुशी त्यागी (गाजियाबाद), श्रद्धा तिवारी (सुल्तानपुर), मीनू यादव (गौतमबुद्धनगर) को शामिल किया गया है।
