नानचाकू चैम्पियनशिप में UP ने जीता खिताब, 41 स्वर्ण पदकों के साथ बना चैम्पियन
By
Feb 3, 2026
कानपुर में आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय नानचाकू चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। टीम ने कुल 41 स्वर्ण पदक जीतकर चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा दादा नगर में आयोजित की गई थी, जिसमें देश भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपना दबदबा बनाए रखा।
प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम 17 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि ओडिशा की टीम ने 14 स्वर्ण पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। एसोसिएशन के महासचिव बाबुल वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान आयोजित रेफरी परीक्षा में भी उत्तर प्रदेश के रेफरी सफल रहे।
अगली खबरें
