शब-ए-बरात: पुराने लखनऊ में आज शाम से बदलेगा ट्रैफिक, जानें Lucknow traffic news
शब-ए-बरात के अवसर पर पुराने लखनऊ में मंगलवार शाम 5 बजे से ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यह डायवर्जन कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित के अनुसार, सीतापुर रोड से पक्का पुल और कैसरबाग से रकाबगंज तक के मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध
सीतापुर और मड़ियांव की ओर से आने वाले वाहन डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से पक्का पुल की तरफ नहीं जा सकेंगे। इसी तरह, कैसरबाग बस अड्डे से सीतापुर जाने वाली बसें भी पक्का पुल का उपयोग नहीं कर पाएंगी। हजरत
हजरतगंज से आने वाले वाहनों को भी पक्का पुल की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। हरदोई रोड की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें शाहमीना से पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगी। रकाबगंज पुल से आने वाले वाहन नाका होकर जाएंगे, जबकि कानपुर से आने वाले भारी वाहन मवैया तिराहे से एवरेडी की ओर नहीं जा सकेंगे।
वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें
सीतापुर रोड और मड़ियांव के रास्ते आने वाले वाहनों को चौराहा नंबर आठ, निराला नगर और आईटी होकर जाने की सलाह दी गई है। हरदोई से आने वाले वाहन बुद्धेश्वर होते हुए आईआईएम सीतापुर रोड होकर जा सकते हैं।
नाका हिंडोला से बड़े वाहन और चार पहिया वाहन ऐशबाग पुल की तरफ नहीं जा सकेंगे। दो पहिया वाहनों के लिए मोतीनगर और राजेंद्र नगर चौराहा से आगे ऐशबाग पुल के नीचे ऐशबाग ईदगाह की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन ऐशबाग स्टेशन रोड और भूसा मंडी होकर जा सकेंगे।
हेल्पलाइन नंबर जारी
ट्रैफिक डायवर्जन के कारण जाम की स्थिति से बचने के लिए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। किसी भी परेशानी की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
लखनऊ में Book Exhibition का आगाज, कुलपति ने बताया पुस्तकों का महत्व
लखनऊ में सनसनीखेज Murder: मजदूर की ईंट से सिर कूचकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ में सनसनीखेज Lucknow murder, मजदूर का ईंट से सिर कुचला
लखनऊ में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, Lucknow suicide news
लखनऊ न्यूज: चारबाग स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, प्लेटफॉर्म से ट्रैक पर पलटा बैटरी रिक्शा
लखनऊ PNB Bank में 48 लाख के जेवर चोरी, वृद्ध ग्राहक को अफसरों ने दिया हैरान करने वाला जवाब
लखनऊ में रेलवे इलेक्ट्रीशियन ने की आत्महत्या, हजरतगंज इलाके में मचा हड़कंप
लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर के घर 1.5 करोड़ की चोरी, नौकर हिरासत में (Lucknow crime news)
