लखनऊ: जुबिली कॉलेज में आज ‘पठन संस्कृति उत्सव’, स्क्रीन से पन्नों की ओर थीम पर होगा आयोजन
लखनऊ के राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में आज ‘पठन संस्कृति उत्सव: स्क्रीन से पन्नों की ओर’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को डिजिटल स्क्रीन की दुनिया से निकालकर किताबों की ओर वापस लाना है।
उत्सव में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक व बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा, कवि और संगीत-समीक्षक यतीन्द्र मिश्र, और साहित्यकार चंद्रशेखर वर्मा अपने साहित्यिक अनुभव साझा करेंगे। यह आयोजन केवल पुस्तकों का उत्सव नहीं है, बल्कि विचार, विवेक और संवाद को बढ़ावा देने का मंच है।
कार्यक्रम के पहले सत्र में कला उत्सव के विजेता प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां होंगी। इसके बाद किस्सागो हिमांशु बाजपेई अपनी कथन-शैली और संवाद कौशल से श्रोताओं को साहित्य की मौखिक परंपरा से जोड़ेंगे। यह उत्सव नई पीढ़ी को यह संदेश देगा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का भंडार नहीं, बल्कि संस्कार, संवेदना और लोकतांत्रिक चेतना की आधारशिला हैं।
लखनऊ में Book Exhibition का आगाज, कुलपति ने बताया पुस्तकों का महत्व
लखनऊ में सनसनीखेज Murder: मजदूर की ईंट से सिर कूचकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ में सनसनीखेज Lucknow murder, मजदूर का ईंट से सिर कुचला
लखनऊ में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, Lucknow suicide news
लखनऊ न्यूज: चारबाग स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, प्लेटफॉर्म से ट्रैक पर पलटा बैटरी रिक्शा
लखनऊ PNB Bank में 48 लाख के जेवर चोरी, वृद्ध ग्राहक को अफसरों ने दिया हैरान करने वाला जवाब
लखनऊ में रेलवे इलेक्ट्रीशियन ने की आत्महत्या, हजरतगंज इलाके में मचा हड़कंप
लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर के घर 1.5 करोड़ की चोरी, नौकर हिरासत में (Lucknow crime news)
