LDA Anant Nagar Scheme: लखनऊ में 636 भूखंडों का लॉटरी से आवंटन, 7334 आवेदकों ने लिया हिस्सा
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने अपनी अनंत नगर आवासीय योजना के तीसरे चरण के तहत 636 भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया है। इस प्रक्रिया में 7334 आवेदकों ने भाग लिया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में दो दिन तक चली इस लॉटरी में अपने नाम की पर्ची निकलने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि मोहान रोड स्थित अनंत नगर योजना में यह तीसरा चरण था। इससे पहले दो चरणों में 666 भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जा चुका है, जिसमें 22 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया था।
तृतीय चरण में आकाश खण्ड और आदर्श खण्ड के 636 भूखंडों के लिए 20 दिसम्बर, 2025 से 16 जनवरी, 2026 के बीच ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। इसके सापेक्ष 7334 लोगों ने सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया था। 30 और 31 जनवरी, 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में लॉटरी ड्रा का आयोजन किया गया।
इस लॉटरी में 450 वर्गमीटर के 41, 288 वर्गमीटर के 224, 200 वर्गमीटर के 75, 162 वर्गमीटर के 240 और 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 56 भूखंड आवंटित किए गए।
लखनऊ में जनरेटर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार (Lucknow crime news)
लखनऊ में जनरेटर चोरी गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार (Lucknow crime news)
मिर्गी के मरीजों के लिए चेतावनी: दिमाग में कीड़े (brain worms) हो सकते हैं मुख्य कारण
लखनऊ: दिमाग में कीड़े मिर्गी का मुख्य कारण, विशेषज्ञों ने बताया Neurocysticercosis का खतरा
लखनऊ में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी, Angel One CEO की सेक्रेटरी बनकर 93 लाख ठगे
लखनऊ में हिंदू सम्मेलन: एकजुटता से राष्ट्र को सशक्त दिशा मिलेगी, बोले वक्ता
Lucknow news: हिंदू सम्मेलन में एकजुटता पर जोर, कहा- संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त दिशा देगा
लखनऊ में कैफे की गुंडागर्दी: ग्राहकों को बंधक बनाकर रॉड से पीटा, 10 गिरफ्तार; Lucknow crime news
