लखनऊ में हिंदू सम्मेलन: एकजुटता से राष्ट्र को सशक्त दिशा मिलेगी, बोले वक्ता
लखनऊ के गोमती नगर फेज-दो में आयोजित हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौक पक्कापुल स्थित श्रीलेटे हुए हनुमान मंदिर के प्रमुख डॉ. विवेक तांगड़ी ने कहा कि हिंदू समाज को जाति-पाति के भेद से ऊपर उठकर संगठनात्मक रूप से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक संगठित हिंदू समाज ही राष्ट्र और समाज को सशक्त दिशा प्रदान कर सकता है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हाईकोर्ट के अधिवक्ता पवन मिश्रा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पांच सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन सिद्धांतों को अपनाकर देश और समाज परम वैभव की ओर अग्रसर हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कैप्टन एचएस सेंगर ने कहा कि सामाजिक एकता और चेतना को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए। डॉ. नीलम गुप्ता ने हिंदुओं के संगठित होने के साथ ही अपने परिवार में अच्छे संस्कार देने के प्रयास पर भी जोर दिया।
