कानपुर में फिल्मी ड्रामा: प्रेमिका के घर बक्से में बंद मिला प्रेमी, पुलिस ने निकाला बाहर (Kanpur news)
कानपुर के चकेरी इलाके में एक फिल्मी ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलने जाना भारी पड़ गया। प्रेमिका के परिजनों के आने की आहट पर युवती ने युवक को बक्से में बंद कर दिया। युवक करीब एक घंटे तक बक्से में बंद रहा, जिससे उसकी सांस फूलने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार, युवक और युवती का पिछले कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार सुबह युवती का भाई और मां घर से बाहर चले गए थे। युवती ने अकेलेपन का फायदा उठाकर युवक को घर बुला लिया। कुछ देर बाद ही पड़ोस में रहने वाली युवती की चाची घर पहुंचीं। उन्हें घर के अंदर किसी पुरुष की आवाज सुनाई दी। चाची ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन युवती ने नहीं खोला। इस पर चाची ने युवती के भाई और मां को फोन कर बुला लिया।
परिजनों के आने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में युवती ने दरवाजा खोला। परिजनों ने युवक के बारे में पूछा, तो युवती ने इनकार कर दिया। हालांकि, बक्से के अंदर से युवक की कराहने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने बक्सा खुलवाया, तो अंदर युवक हांफ रहा था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
CSA University Kanpur news: छात्रों को मिला 6.62 लाख का पैकेज, 15 का चयन
कानपुर CSA यूनिवर्सिटी के 15 छात्रों को लाखों का जॉब पैकेज
कानपुर में भीषण जाम, लेनिन पार्क से हरसहाय कॉलेज तक फंसी एंबुलेंस; Kanpur traffic news
Kanpur news: सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 20 लाख रुपये हड़पे
कानपुर: ग्रीनपार्क हॉस्टल और येलो टीम के बीच होगा जूनियर क्रिकेट का फाइनल मुकाबला
कानपुर में चोरी की लगातार वारदातें, पुलिस कर रही जांच (Kanpur crime news)
कानपुर में CA से 30 लाख की ठगी, भतीजे-भतीजी ने OTS के नाम पर हड़पे पैसे (Kanpur news)
कानपुर में 12 दिनों तक रहेगी जल आपूर्ति बाधित, कई इलाकों में नहीं आएगा पानी | Kanpur news
