कानपुर CSA यूनिवर्सिटी के 15 छात्रों को लाखों का जॉब पैकेज
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय के 15 छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में आकर्षक पैकेज पर नौकरी मिली है। यह चयन एग्री बिजनेस मैनेजमेंट विभाग के छात्रों का हुआ है।
विश्वविद्यालय के सेवायोजन निदेशक डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि एग्रोस्टार कंपनी ने एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के 18 छात्रों के ग्रुप डिस्कशन के बाद 14 का साक्षात्कार लिया। इसमें 4 छात्रों का चयन किया गया। कंपनी ने इन छात्रों को 6.62 लाख रुपये का सालाना पैकेज दिया है।
इसके अलावा, गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड कंपनी ने भी कैंपस प्लेसमेंट किया। इस कंपनी ने 27 छात्रों के ग्रुप डिस्कशन के बाद 16 छात्रों का साक्षात्कार लिया, जिसमें 9 छात्रों को जॉब ऑफर किया गया। गोदरेज एग्रोवेट ने चयनित छात्रों को 5.50 लाख रुपये का पैकेज दिया है। यह प्लेसमेंट विश्वविद्यालय के कृषि शिक्षा के स्तर को दर्शाता है।
