Kanpur news: सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 20 लाख रुपये हड़पे
By
Jan 25, 2026
कानपुर पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बिजली विभाग में मीटर रीडर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई बेरोजगारों को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
महाराजपुर थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। नगरा निवासी निशित उत्तम ने आरोप लगाया कि आरोपी शकील ने उससे सरकारी नौकरी के नाम पर 3 लाख 80 हजार रुपये ठगे। इसी तरह, चकेरी के सावित्री नगर निवासी हारुन असलम ने भी ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी शकील ने कबूल किया कि उसने आधा दर्जन से अधिक लोगों को निशाना बनाया है। उसने बताया कि कुल मिलाकर उसने लगभग 20 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
अगली खबरें
