0

KGMU Case: हिंदू लड़कियों से निकाह के लिए डॉक्टरों को प्रोत्साहित करते थे मौलाना, जांच में बड़ा खुलासा

By Jan 17, 2026

लखनऊ केजीएमयू में यौन शोषण और धर्मांतरण के आरोपी डॉ. रमीज मलिक के मामले में जांच एजेंसियों की तफ्तीश में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि धर्मांतरण गिरोह से जुड़े मौलाना मुस्लिम डॉक्टरों को हिंदू लड़कियों से निकाह करने के लिए उकसाते थे। मौलाना, केजीएमयू और आगरा के हॉस्टलों में जाकर डॉक्टरों के साथ बैठक करते थे और उन्हें दो हिंदू महिलाओं से निकाह करने का संदेश देते थे। इस कार्य को शवाब का काम बताकर प्रोत्साहित किया जाता था।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, मौलाना ग्रुप से जुड़े हर डॉक्टर को यह टारगेट देते थे। इस खुलासे के बाद एलआईयू और पुलिस की जांच में तेजी आ गई है। एजेंसियों ने ग्रुप से जुड़े मुस्लिम डॉक्टरों के आधार पर कई मौलानाओं की जानकारी जुटाई है। अब जल्द ही उनसे पूछताछ करने की तैयारी है। इसके अलावा दोनों मेडिकल कॉलेजों में आने वाले मौलानाओं का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है।

उधर, चौक पुलिस के साथ ही एजेंसियां आगरा की पीड़ित महिला डॉक्टर का पीलीभीत न्योरिया में धर्मांतरण कराकर निकाह कराने वाले काजी जाहिद की तलाश में दबिश दे रही हैं। माना जा रहा है कि जाहिद के मिलने के बाद गिरोह के नेटवर्क के बारे में कई अहम जानकारियां मिलेंगी। उसकी तलाश में टीमें दिल्ली, उत्तराखंड और पश्चिम यूपी समेत अन्य जिलों में दबिश दे रही हैं।

संवेदनशील मामले को लेकर हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको देखते हुए केजीएमयू में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के साथ ही पीएसी को भी तैनात किया गया है। गेट के बाहर से लेकर अंदर तक कई थानों का पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल तैनात है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

उत्तराखंड से संचालित खनन माफिया सिंडिकेट का खुलासा, UP crime news में अधिकारियों की रेकी करने वाले 5 लोकेटर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने एक बड़े खनन माफिया सिंडिकेट का खुलासा किया है, जो उत्तराखंड से संचालित होता है। यह सिंडिकेट ओवरलोडिंग और टैक्स चोरी के लिए अधिकारियों की रेकी करता...
By Jan 17, 2026

UP में AI की वास्तविकता पर मंथन: IIT प्रोफेसर बोले- सफलता नहीं, प्रभाव पर करें चर्चा (AI impact)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर दुनिया भर में चल रही बहस, उत्साह और भारी निवेश के बीच यह सवाल लगातार बना हुआ है कि क्या यह सचमुच अगली औद्योगिक क्रांति है या सिर्फ एक अस्थायी...
By Jan 17, 2026

AI क्रांति या बुलबुला? IIT कानपुर के प्रोफेसर ने बताया प्रभाव, UP Merchants Chamber में चर्चा

दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर चल रही बहस के बीच, यह सवाल लगातार बना हुआ है कि क्या यह सचमुच अगली औद्योगिक क्रांति है या सिर्फ एक अस्थायी बुलबुला। इसी गंभीर विषय...
By Jan 17, 2026

कानपुर में LT Grade exam में सॉल्वर गिरफ्तार, झारखंड से आई थी महिला

कानपुर में शिक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ी सेंधमारी का खुलासा हुआ है। एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान एक महिला सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया। यह घटना माल रोड स्थित एबी...
By Jan 17, 2026

Kanpur news: एलटी ग्रेड परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार, बड़े गैंग से जुड़े होने का शक

कानपुर में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान एक सॉल्वर को पकड़ा गया है। यह गिरफ्तारी माल रोड स्थित एबी विद्यालय में हुई, जहां बायोमेट्रिक मिलान के दौरान सॉल्वर के दस्तावेजों...
By Jan 17, 2026

लखनऊ news: मोहनलालगंज में वकीलों के हंगामे से समाधान दिवस ठप, 500 मुकदमे टले

लखनऊ जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मोहनलालगंज तहसील में वकीलों के विरोध प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक सुनवाई ठप रही। वकीलों ने...
By Jan 17, 2026

लखनऊ में अवैध कब्जे वाली जगह पर बनेगा ओपन जिम, मंत्री ने दिए निर्देश

लखनऊ में स्वच्छता और विकास कार्यों की निगरानी के लिए प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डायमंड डेरी कॉलोनी का दौरा किया। उन्होंने अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर ओपन जिम बनाने के...
By Jan 17, 2026

आगरा में डेयरी ग्रुप पर IT Raid, करोड़ों के नकद लेन-देन का खुलासा

आगरा में भोले बाबा ग्रुप और उससे जुड़े डेयरी कारोबारियों पर आयकर विभाग की जांच तीसरे दिन भी जारी रही। यह छापेमारी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के 35 ठिकानों पर चल रही है। जांच...
By Jan 17, 2026

साझा करें