लखनऊ: SBI लॉकर चोरी की खबर झूठी, पति ने लिया था Muthoot Finance से Gold Loan
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने बैंक लॉकर से करोड़ों रुपये के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि जेवर चोरी नहीं हुए थे, बल्कि महिला के पति ने ही उन्हें गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया था।
कपूरथला की रहने वाली बबिता सिन्हा ने अलीगंज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति राजेश सिन्हा के साथ संयुक्त नाम से SBI में एक लॉकर था। पति की मृत्यु के बाद जब उन्होंने 12 जनवरी को लॉकर चेक किया तो उसमें रखे 1.5 करोड़ रुपये के सोने, चांदी और हीरे के जेवर गायब थे। उन्होंने बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की तफ्तीश के दौरान बैंक प्रबंधक से लॉकर के संचालन की जानकारी ली गई। पता चला कि लॉकर को राजेश सिन्हा ही ऑपरेट करते थे। जांच में सामने आया कि राजेश सिन्हा ने 2018 से लेकर 17-18 बार लॉकर से जेवर निकालकर पुरनिया स्थित मुथुट फाइनेंस में गिरवी रखे थे। उन्होंने बेटी की पढ़ाई के लिए 5 लाख रुपये सहित कई बार लोन लिया था।
लोन की राशि जेवरों की कीमत से अधिक हो गई थी और राजेश सिन्हा तय समय पर लोन चुका नहीं पाए। मुथुट फाइनेंस ने नोटिस जारी करने के बाद जेवर जब्त कर लिए थे। महिला को इन लेनदेन की कोई जानकारी नहीं थी। जब पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर महिला को पूरी जानकारी दी, तो वह फूट-फूटकर रोने लगीं। पुलिस ने बताया कि उन्हें पति के लोन लेने के बारे में कोई जानकारी नहीं पता था।
लखनऊ में मेजर जनरल बी कॉर्नेलियस को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, Nishat Nishatganj
लखनऊ में साहिर लुधियानवी के जीवन पर नाटक का मंचन, दर्शकों ने सराहा
लखनऊ: गोमतीनगर में बंद मकान से लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में दिखे चोर | Lucknow crime news
लखनऊ में साइबर ठगी (Lucknow cyber fraud) का बड़ा मामला, 5 लोगों से 7 लाख से ज्यादा की ठगी
लखनऊ में साइबर ठगी का बड़ा मामला, 5 लोगों से 7 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी | Lucknow news
लखनऊ news: बैंक लॉकर से जेवर चोरी की शिकायत झूठी, पति ने मुथुट फाइनेंस से लिया था गोल्ड लोन
Lucknow news: सच्ची भक्ति से भगवान बनते हैं भक्तों के रक्षक, भागवत कथा में बाल व्यास ने सुनाए प्रसंग
लखनऊ के अपार्टमेंट में भीषण आग, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग (Lucknow news)
