लखनऊ में मेजर जनरल बी कॉर्नेलियस को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, Nishat Nishatganj
लखनऊ के निशातगंज क्रिश्चियन कब्रिस्तान में शुक्रवार को मेजर जनरल बी कॉर्नेलियस (सेवानिवृत्त) को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। ईएमई कोर के 47वें कमांडेंट रहे मेजर जनरल कॉर्नेलियस का पार्थिव शरीर कोलकाता से लखनऊ लाया गया था। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में सेवारत सेना के जवान और पूर्व सैनिक शामिल हुए।
मध्य कमान के आर्मी कमांडर और ईएमई के डायरेक्टर जनरल की ओर से उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। मेजर जनरल कॉर्नेलियस का हाल ही में कोलकाता के कमांड अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह लखनऊ के निवासी थे और उनके परिवार में बेटे कर्नल रॉबिन कॉर्नेलियस और बेटी डेबोरा सिंह हैं।
मेजर जनरल कॉर्नेलियस जून 1963 में ईएमई कोर में कमीशन हुए थे। उनका 35 साल से अधिक का शानदार सैन्य करियर रहा। उन्होंने अपनी सेवा उच्च स्तर की ईमानदारी, व्यावसायिकता और अटूट कर्तव्यनिष्ठा के साथ की।
लखनऊ में साहिर लुधियानवी के जीवन पर नाटक का मंचन, दर्शकों ने सराहा
लखनऊ: गोमतीनगर में बंद मकान से लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में दिखे चोर | Lucknow crime news
लखनऊ में साइबर ठगी (Lucknow cyber fraud) का बड़ा मामला, 5 लोगों से 7 लाख से ज्यादा की ठगी
लखनऊ में साइबर ठगी का बड़ा मामला, 5 लोगों से 7 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी | Lucknow news
लखनऊ news: बैंक लॉकर से जेवर चोरी की शिकायत झूठी, पति ने मुथुट फाइनेंस से लिया था गोल्ड लोन
लखनऊ: SBI लॉकर चोरी की खबर झूठी, पति ने लिया था Muthoot Finance से Gold Loan
Lucknow news: सच्ची भक्ति से भगवान बनते हैं भक्तों के रक्षक, भागवत कथा में बाल व्यास ने सुनाए प्रसंग
लखनऊ के अपार्टमेंट में भीषण आग, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग (Lucknow news)
