आगरा में बाइक चोर गैंग का खुलासा, 12 हजार में बेचते थे Bullet; तीन गिरफ्तार
आगरा पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो पलक झपकते ही मास्टर चाबी से बाइक का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर लेता था। यह गिरोह चोरी की महंगी बाइकों को ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद सस्ते दामों पर बेचता था। सिकंदराजीव गांधी नगर (सिकंदरा) पुलिस ने इस गिरोह के सरगना सहित तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकें भी बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह मुख्य रूप से महंगी बाइकों को निशाना बनाता था। चोरी के बाद ये आरोपित फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बुलेट को 12 से 15 हजार रुपये और अपाचे को 10 से 12 हजार रुपये में बेचते थे। गिरोह का सरगना रवि कुमार था, जो अपने साथियों विशाल चौहान और बिट्टू परमार के साथ मिलकर इस काम को अंजाम देता था।
आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वे चोरी की बाइकों को ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेचते थे। उनका मानना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन बाइकों का उपयोग खेतों और गांव के रास्तों पर होने के कारण पुलिस उन्हें आसानी से ट्रैक नहीं कर पाएगी। पुलिस ने तीनों आरोपितों को बोदला पुल के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक अपाचे बाइक बरामद हुई। बाद में उनकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक बुलेट, दो अपाचे और एक पल्सर बाइक भी बरामद की गईं। तीनों आरोपितों के खिलाफ सिकंदरा और जगदीशपुरा थाने में पहले से ही चार मुकदमे दर्ज हैं।
अटलपुरम टाउनशिप: ADA को 283 भूखंडों के आवंटन से 204 करोड़ की आय, Agra news Agra
Agra Metro: ISBT स्टेशन का निर्माण तेज, बस यात्रियों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
आगरा news: जीडी गोयंका अकादमी ने 87 रनों से जीता अंडर-12 क्रिकेट मैच
आगरा के कमला नगर में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी, ‘पंच परिवर्तन’ पर होगा फोकस
आगरा: श्रीकृष्ण गोशाला में 56 भोग कार्यक्रम, भक्ति और सेवा का संगम (Agra news)
श्रीकृष्ण गोशाला में 56 भोग का आयोजन, दिखा भक्ति और सेवा का संगम (Agra news)
आगरा में 25 हजार मतदाताओं के नाम-पते में गड़बड़ी, सुधार के लिए नोटिस जारी; जानें क्या है Agra news
आगरा में सेवानिवृत्त शिक्षक से 20 लाख की ठगी, Digital Arrest Scam का शिकार हुए पीड़ित
