Agra Jaipur Highway पर दौड़ते कंटेनर में लगी आग, Samsung फ्रिज जलकर खाक
By
Jan 15, 2026
आगरा-जयपुर हाईवे पर पथौली नहर पुल के पास एक कंटेनर में भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यह कंटेनर नोएडा से सैमसंग कंपनी के फ्रिज लेकर चेन्नई जा रहा था। आग लगने की घटना से हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों में दहशत फैल गई।
आग लगने का कारण कंटेनर का पिछला टायर फटना बताया जा रहा है। टायर फटने के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर हाईटेंशन बिजली की तारों से टकरा गया, जिससे चिंगारी उठी और देखते ही देखते पूरे कंटेनर में आग फैल गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में कंटेनर में रखे कुछ Samsung फ्रिज जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। बाद में, बचे हुए फ्रिज को दूसरे कंटेनर में लोड किया गया।
अगली खबरें
BR Ambedkar University: 100 से अधिक कॉलेजों पर 50 हजार का जुर्माना, प्रैक्टिकल अंक दर्ज नहीं
आगरा में TDI मॉल के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, Polycab के दो मैनेजरों की दर्दनाक मौत
जीआईसी के पास दिनदहाड़े छात्रा से मोबाइल स्नैचिंग, CCTV फुटेज से खुला मामला
आगरा मेट्रो का ट्रायल रन जून में, कैंट से कॉलेज स्टेशन तक दौड़ेंगी ट्रेनें; शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति
हॉकी टूर्नामेंट: पुरुष वर्ग में गाजियाबाद और महिला वर्ग में हरदोई बने विजेता, आगरा को मिली हार
Board Exams 2026: कम उपस्थिति पर स्कूलों से छात्रों को नोटिस, कोचिंग पर भारी पड़ रही नियम की अनदेखी
23 साल पुराने ऑटो चोरी केस में सबूतों के अभाव में आरोपी बरी, पुलिसकर्मी नहीं हुए पेश
शिक्षक बताकर लोन लेने वाले पांचों पर FIR, धोखाधड़ी का मामला
