Atishi news: BJP पर गुरु तेग बहादुर के अपमान का आरोप, आतिशी ने दी सफाई
आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर नेता प्रतिपक्ष आतिशी के गुरु तेग बहादुर से जुड़े बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का गंभीर आरोप लगाया है। AAP नेताओं ने दावा किया है कि भाजपा ने यह कदम अपने विधायकों द्वारा बलिदानियों का अपमान किए जाने से हो रही फजीहत से बचने के लिए उठाया है। AAP के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की इस कार्रवाई को सिख विरोधी बताते हुए कहा कि यह गुरु तेग बहादुर का अपमान है।
आतिशी ने इस विवाद पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनका परिवार पीढ़ियों से सिख धर्म से जुड़ा रहा है और वह गुरु साहब का अपमान नहीं कर सकतीं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह जान दे सकती हैं, लेकिन गुरु साहब का अपमान नहीं कर सकतीं। आतिशी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वीडियो गुरु तेग बहादुर के बलिदान के 350 साल पूरे होने की चर्चा समाप्त होने के बाद का है।
