आगरा: झूठी शान के लिए रिटायर्ड दारोगा ने की बेटी की हत्या, दुपट्टे से गला घोंटकर शव को ठिकाने लगाया
आगरा में झूठी शान के लिए एक रिटायर्ड दारोगा ने अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटी अंशू यादव अपने प्रेमी के साथ शादी करने पर अड़ी थी, जो पिता को मंजूर नहीं था। 25 अक्टूबर को प्रेमी द्वारा शादी का एलान किए जाने से क्रुद्ध होकर पिता रणवीर यादव ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस पूछताछ में रणवीर यादव ने बताया कि 25 अक्टूबर की सुबह उसने बेटी से प्रेमी के एलान के बारे में पूछा। जब बेटी शादी की बात पर अड़ी रही, तो गुस्से में आकर उसने बेटी के दुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया। बेटी ने जान बचाने के लिए अपने छोटे भाई लकी को आवाज दी, लेकिन जब तक वह पहुंचा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
हत्या के बाद रिटायर्ड दारोगा ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। वह अपनी पत्नी के साथ बेटी के शव को कार की डिग्गी में डालकर इटावा ले गया। वहां उसने अपने साले के बेटे सतीश की मदद से शव को बड़पुरा में यमुना नदी किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।
इस बीच, बेटी के प्रेमी अनुराग यादव को शक हुआ क्योंकि अंशू ने उसे अपनी हत्या की आशंका जताई थी। जब अंशू से बात करना बंद हो गया और पिता ने मामले को शांत करने का दबाव बनाया, तो अनुराग ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर दी। हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस सक्रिय हुई और दो महीने बाद इस ऑनर किलिंग का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने हत्यारोपित रिटायर्ड दारोगा, उसके बेटे और भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, हादसों के बाद मरम्मत कार्य पर रोक
नामचीन होटल की चालाकी पर भारी पड़ी नगर निगम की होशियारी, कूड़े के ढेर से ढूंढ़ निकाला नाम
रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: आगरा हाईवे पर 2 किमी तक घिसटती रही बाइक, स्कार्पियो चालक फरार
आगरा मेट्रो: निर्माण के बाद अब संवरेगा शहर, MG रोड और हाईवे को मिलेगा नया लुक
IPL Auction 2026: आगरा के कार्तिक शर्मा पर CSK ने लुटाए 14.20 करोड़, राहुल चाहर को नहीं मिला खरीदार; जानें पूरा मामला
झूठी शान की खातिर बाप बना हैवान: रिटायर्ड दारोगा ने बेटी को दुपट्टे से घोंटा, दो महीने बाद खुला राज।
आगरा मेट्रो का महाविस्तार: 2047 तक 100 KM का नेटवर्क, बटेश्वर-आंवलखेड़ा तक दौड़ेगी मेट्रो
आगरा में घने कोहरे का कहर, विजिबिलिटी शून्य होने से जनजीवन प्रभावित
