0

आगरा मेट्रो का महाविस्तार: 2047 तक 100 KM का नेटवर्क, बटेश्वर-आंवलखेड़ा तक दौड़ेगी मेट्रो

By Dec 16, 2025

उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने स्वच्छ हवा और सुगम यात्रा का बेहतर और दूरदर्शी रोडमैप तैयार किया है। वर्ष 2035 में मेट्रो का विस्तार 65 किमी और वर्ष 2047 में 100 किमी तक किया जाएगा। इससे मेट्रो का संचालन बटेश्वर, आंवलखेड़ा से लेकर फतेहपुर सीकरी और ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तक होगा। मेट्रो के संचालन से जाम की समस्या पर अंकुश लगेगा।

यूपीएमआरसी ने विजन-2047 का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया है। प्रस्ताव में शहर के बाहर पार्किंग को भी शामिल किया गया है। पार्किंग से शहर के विभिन्न स्थलों के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। वर्तमान में शहर में 30 किमी मेट्रो नेटवर्क बन रहा है। यह कार्य मार्च 2027 तक पूरा होगा। इस पर 8369 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

यूपीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि आगरा के अलावा प्रदेश में 1575 किमी लंबा मेट्रो नेटवर्क का प्रस्ताव बना है। व्यापक मेट्रो विस्तार न केवल यात्रा क्षमता बढ़ाएगा, बल्कि जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार करेगा। मेट्रो ट्रैक के 500-500 मीटर के दायरे में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग भी बन सकेंगी।

गैर राज्यों से हर दिन जो भी वाहन शहर में प्रवेश करते हैं। उन सभी को संबंधित मेट्रो स्टेशनों के पास ही रोक दिया जाएगा। प्रत्येक मेट्रो को प्रत्येक रेलवे स्टेशन और बस अड्डा से जोड़ा जाएगा। इससे बस और ट्रेनों से जैसे ही कोई भी यात्री उतरता है। संबंधित स्थल पर पहुंचने में आसानी रहेगी।

यूपीएमआरसी ने प्रदेश सरकार को मेट्रो नेटवर्क प्रस्ताव भेज दिया है। विजन-2047 के तहत 100 किमी लंबा मेट्रो नेटवर्क होना चाहिए। वर्ष 2035 तक 65 किमी लंबे नेटवर्क का प्रस्ताव है। अनुमति मिलने के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होगी। पंचानन मिश्र, संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क यूपीएमआरसी

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, हादसों के बाद मरम्मत कार्य पर रोक

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क की एक लेन पर चल रहे मरम्मत कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। यह फैसला तब लिया गया जब घने कोहरे के कारण शून्य दृश्यता के चलते डायवर्जन...
By Dec 16, 2025

नामचीन होटल की चालाकी पर भारी पड़ी नगर निगम की होशियारी, कूड़े के ढेर से ढूंढ़ निकाला नाम

आगरा में एक नामचीन होटल रात के अंधेरे में चुपचाप कचरे के ढेर को सड़क पर ठिकाने लगा रहा था। सफाई कर्मचारी भी समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर रातों-रात इतना कचरा आ कहां...
By Dec 16, 2025

रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: आगरा हाईवे पर 2 किमी तक घिसटती रही बाइक, स्कार्पियो चालक फरार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर रुनकता के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि बाइक सवार युवक छिटककर गिर गए और उन्हें गंभीर चोट...
By Dec 16, 2025

आगरा मेट्रो: निर्माण के बाद अब संवरेगा शहर, MG रोड और हाईवे को मिलेगा नया लुक

आगरा में मेट्रो निर्माण के कारण शहर का स्वरूप बिगड़ा था, जिसे अब सुधारा जाएगा। उप्र मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (UPMRC) ने एमजी रोड और नेशनल हाईवे-19 से बैरीकेडिंग हटाने का काम शुरू कर दिया है।...
By Dec 16, 2025

IPL Auction 2026: आगरा के कार्तिक शर्मा पर CSK ने लुटाए 14.20 करोड़, राहुल चाहर को नहीं मिला खरीदार; जानें पूरा मामला

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में चल रही आइपीएल 2026 मिनी नीलामी में आगरा के लिए खुशी और निराशा दोनों का माहौल रहा। आगरा के बोदला क्षेत्र के रहने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा...
By Dec 16, 2025

झूठी शान की खातिर बाप बना हैवान: रिटायर्ड दारोगा ने बेटी को दुपट्टे से घोंटा, दो महीने बाद खुला राज।

आगरा में झूठी शान की खातिर एक पिता ने अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना मलपुरा के विनायक गार्डन कॉलोनी की है, जहां रिटायर्ड दारोगा रणवीर यादव...
By Dec 16, 2025

आगरा: झूठी शान के लिए रिटायर्ड दारोगा ने की बेटी की हत्या, दुपट्टे से गला घोंटकर शव को ठिकाने लगाया

आगरा में झूठी शान के लिए एक रिटायर्ड दारोगा ने अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटी अंशू यादव अपने प्रेमी के साथ शादी करने पर अड़ी थी, जो पिता को मंजूर नहीं...
By Dec 16, 2025

आगरा में घने कोहरे का कहर, विजिबिलिटी शून्य होने से जनजीवन प्रभावित

बीते दिन आगरा में घना कोहरा छाने से दृश्यता शून्य हो गई और लोगों को गलन भरी सर्दी का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हुई। सुबह 10 बजे के बाद धूप...
By Dec 16, 2025

साझा करें