24 मामलों में वांछित शातिर बदमाश भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
दिल्ली पुलिस के पश्चिमी जिले को बड़ी सफलता मिली है। पंजाबी बाग थाना क्षेत्र के मादीपुर पुलिस चौकी के सतर्क कर्मचारियों ने एक शातिर चोर सरवन उर्फ पुरी को भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सरवन उर्फ पुरी के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले से ही चोरी, झपटमारी और आर्म्स एक्ट सहित 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पश्चिमी जिले के डीसीपी डी शरद भास्कर ने बताया कि 13 दिसंबर की रात करीब 08:15 बजे, मादीपुर पुलिस चौकी की गश्त टीम ने झील पार्क, मादीपुर की ओर से आ रहे स्कूटी सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस को देखकर स्कूटी सवार ने अचानक यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन गश्ती दल की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के कारण उसे कुछ ही दूरी पर धर दबोचा गया।
जांच के दौरान, आरोपी के पास से एक बटन संचालित चाकू बरामद हुआ। साथ ही, उसके कब्जे से बरामद स्कूटी की जांच जिपनेट पर की गई, जो ख्याला पुलिस स्टेशन से चोरी हुई पाई गई। पुलिस ने तुरंत आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में, आरोपी सरवन उर्फ़ पुरी ने पंजाबी बाग क्षेत्र में छीना-झपटी की दो और घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी गिरफ्तारी से कुल चार मामले, जिसमें ख्याला थाना का एक ई-एफआईआर भी शामिल है सुलझाए गए हैं। डीसीपी ने यह भी बताया कि आरोपी को पिछले एक मामले में 14 फरवरी को ही जमानत मिली थी।
दिल्ली के मुखर्जी नगर में SSC छात्र पर जानलेवा हमला, युवती समेत 5 गिरफ्तार
नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल को राहत के बावजूद ED का दावा- ‘केस अभी खत्म नहीं हुआ’, मजबूत चार्जशीट की तैयारी
एअर इंडिया की फ्लाइट में बड़ी गड़बड़ी, उड़ान भरने के 5 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटी, जानें क्या हुआ
दिल्ली में घना कोहरा: 131 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
दिल्ली को मिलेगी जाम से मुक्ति, CM ने किया सुनहरी नाले और बारापुला ब्रिज का निरीक्षण
दिल्ली में प्रदूषण पर सख्त एक्शन: बिना PUC सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, 18 दिसंबर से लागू होंगे नियम
नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत, कोर्ट के फैसले से ED को झटका!
‘गांधीनगर के गैंग’ की साजिश बेनकाब: नेशनल हेराल्ड केस खारिज होने पर कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा आरोप
