जेल से छूटते ही चोर ने की चोरी, फर्जी सत्यापन करने वाले दो सिपाही निलंबित
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में एक चोर की गिरफ्तारी ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। चोर प्रभु दयाल ने जेल से जमानत पर छूटने के कुछ ही दिनों बाद नगला पदी में नाहर सिंह के घर से 2.20 लाख रुपये की चोरी की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चोरी का पर्दाफाश किया, लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा फर्जीवाड़ा भी सामने आया।
जांच में पता चला कि प्रभु दयाल के जेल से छूटने के बाद सिकंदरा चौकी के दो सिपाहियों ने उसका फर्जी सत्यापन किया था। सिपाहियों ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि उन्होंने चोर से मुलाकात की और वह ‘शराफत से सामान्य जीवन जी रहा है’। जबकि हकीकत में चोर उस समय दिल्ली में था और चोरी की योजना बना रहा था।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने इस गंभीर लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों प्रदीप कुमार और चंद्रमोहन को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सिपाही सही सत्यापन करते तो अपराधी दोबारा चोरी करने का दुस्साहस नहीं करता। इस मामले में इंस्पेक्टर सिकंदरा और चौकी प्रभारी रुनकता से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, हादसों के बाद मरम्मत कार्य पर रोक
नामचीन होटल की चालाकी पर भारी पड़ी नगर निगम की होशियारी, कूड़े के ढेर से ढूंढ़ निकाला नाम
रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: आगरा हाईवे पर 2 किमी तक घिसटती रही बाइक, स्कार्पियो चालक फरार
आगरा मेट्रो: निर्माण के बाद अब संवरेगा शहर, MG रोड और हाईवे को मिलेगा नया लुक
IPL Auction 2026: आगरा के कार्तिक शर्मा पर CSK ने लुटाए 14.20 करोड़, राहुल चाहर को नहीं मिला खरीदार; जानें पूरा मामला
झूठी शान की खातिर बाप बना हैवान: रिटायर्ड दारोगा ने बेटी को दुपट्टे से घोंटा, दो महीने बाद खुला राज।
आगरा: झूठी शान के लिए रिटायर्ड दारोगा ने की बेटी की हत्या, दुपट्टे से गला घोंटकर शव को ठिकाने लगाया
आगरा मेट्रो का महाविस्तार: 2047 तक 100 KM का नेटवर्क, बटेश्वर-आंवलखेड़ा तक दौड़ेगी मेट्रो
