आगरा के परिषदीय बच्चों ने किया कमाल! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुने गए, पहली बार करेंगे हवाई यात्रा
परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर ताजनगरी का मान बढ़ाया है। सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन (सीईई) के विप्रो अर्थियन पर्यावरण मित्र कार्यक्रम के तहत दो हजार प्रोजेक्ट में प्राथमिक विद्यालय विदरपुर के बच्चों का प्रोजेक्ट चिह्नित हुआ है। पांच बच्चे अपनी शिक्षिका के साथ बेंगलुरु में सम्मानित होंगे। यह उनके लिए पहली बार हवाई जहाज की यात्रा होगी।
स्कूल की शिक्षिका रिजवाना की देखरेख में छात्र सुखीवर, मयंक, रोहित और छात्रा सपना व भारती ने जैव विविधता एवं सस्टेनेबिलिटी विषय पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन लखनऊ को भेजी थी। इसे राष्ट्रीय स्तर पर मूल्याकंन के लिए बेंगलुरु भेजा गया था। यहां प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया।
सम्मान समारोह व कार्यशाला के लिए विप्रो फाउंडेशन की ओर से शिक्षिका व पांचों बच्चों को 28 से 31 जनवरी-2026 के बीच बेंगलुरु भेजा जाएगा। यहां बच्चे स्टोरी टेलिंग, पेपर मेकिंग इत्यादि सीखेंगे। इन बच्चों की हवाई यात्रा का खर्च भी विप्रो फाउंडेशन वहन करेगी। साथ ही विद्यालय को 50 हजार रुपये की धनराशि व शिक्षक और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण किट उपहार में दी जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि प्रदेश में ये सम्मान आगरा, अलीगढ़ और लखनऊ के एक-एक विद्यालय को मिल रहा है। जबकि, पूरे देश से करीब दो हजार से अधिक प्रोजेक्ट यहां पहुंचे थे, जिसमें से 25 प्रोजेक्ट चिह्नित किए गए हैं। प्रोजेक्ट के मास्टर ट्रेनर प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार वार्णेय बताते हैं कि पांचवीं बार आगरा का राष्ट्रीय स्तर पर प्रोजेक्ट चिह्नित हुआ है। पांच सालों से लगातार बच्चे हवाई यात्रा कर रहे हैं।
भगवान पारसनाथ के रथ पर फूलों की बारिश, भक्ति में डूबा शहर
जीआरपी के दो सिपाहियों ने टाल दी बड़ी रेल दुर्घटना, चलती ट्रेन के पहियों में लगी आग बुझाकर बचाई सैकड़ों जान
खनन माफिया की गुंडागर्दी: महिला वनकर्मी से की अभद्रता, जान बचाकर भागी टीम; 3 पर FIR
बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार और सोने के कुंडल ठगे
आगरा: बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार रुपये और सोने के कुंडल लूटे
‘द फैमिली मैन’ के को-स्टार की काली करतूत, वेब सीरीज की आड़ में करता था MDMA की तस्करी, आगरा पुलिस ने दबोचा
सरप्राइज के नाम पर ननद की आंखों पर बांधी पट्टी, फिर चाकू-चिमटे से कर दिया लहूलुहान हमला
सरप्राइज के बहाने ननद पर जानलेवा हमला, भाभी ने आंखों पर पट्टी बांधकर चाकू-चिमटे से गोदा
