UP NEET UG 2025 Counselling: राउंड-5 की मेरिट लिस्ट जारी, इस दिन आएगा अलॉटमेंट रिजल्ट, जानें पूरी प्रक्रिया
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME) ने UP NEET UG राउंड-5 के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने बीडीएस कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब डीएमई की ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस राउंड में कुल 281 उम्मीदवारों को बीडीएस कोर्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को सिक्योरिटी फीस जमा करना अनिवार्य है। सरकारी संस्थान में दाखिले के लिए यह फीस 30,000 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि प्राइवेट संस्थान में दाखिले के लिए सिक्योरिटी फीस एक लाख रुपये है। सिक्योरिटी फीस जमा किए बिना उम्मीदवार च्वाइस फिलिंग के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे।
च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, डीएमई की ओर से 16 दिसंबर को अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को अपने आवंटित संस्थान में तय समय पर रिपोर्ट करना होगा और आगे की दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
