0

दिल्ली में प्रदूषण का ‘गंभीर’ स्तर, GRAP-4 लागू; इन पाबंदियों से बदल जाएगी आपकी जिंदगी

By Dec 13, 2025

प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के बीच शनिवार को दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि एक ही दिन में दो बार ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) बदलना पड़ गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सुबह ग्रेप तीन लगाने की घोषणा की तो शाम को ग्रेप चार लगाना पड़ गया। इसी के साथ अब एनसीआर भर में ग्रेप के चारों चरणों की पाबंदियां लागू हो गई हैं। दिल्ली में शनिवार सुबह धुंध की मोटी चादर छाई रही। एक्यूआई 397 के साथ ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब पहुंच गया। शाम चार बजे यह 431 था, जो शाम छह बजे बढ़कर 441 और रात आठ बजे 452 हो गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में कुल निगरानी स्टेशन में से 21 में एक्यूआइ 400 से ज्यादा दर्ज किया गया है, जो ”गंभीर” श्रेणी में आता है।

ग्रेप चार के प्रतिबंधों के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग, सड़क, फ्लाईओवर, ओवर ब्रिज, बिजली वितरण से संबंधित परियोजनाओं और आवश्यक सेवाओं से जुड़ी परियोजनाओं को छोड़कर, सभी तरह के निर्माण कार्यों पर पूरी तरह रोक रहती है। इसके तहत दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर रोक रहेगी। सिर्फ जरूरी चीजें लेकर आने वाले ट्रकों, सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों, और बीएस छहI इंजन वाले ट्रकों को छूट रहेगी। दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-आवश्यक हल्के वाणिज्यिक गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली में पंजीकृत बीएस छह या उससे पुराने डीजल के भारी मालवाहक वाहन पर रोक रहेगी।

इसके अलावा, छठी से नौवीं और 11वीं की पढ़ाई आनलाइन या हाइब्रिड मोड में की जा सकती है। सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ वर्क फ्रॉम होम लागू करने का आदेश दिया जा सकता है। ग्रेप के तीसरे चरण की पाबंदियों के तहत दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में बीएस तीन पेट्रोल व बीएस चार डीजल के चार पहिया वाहनों के संचालन पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। लेकिन अपने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए दिव्यांग दोनों ही श्रेणी के वाहन चला सकेंगे। स्वच्छ ईंधन पर नहीं चलने वाले ईंट भट्ठे, हाट मिक्स प्लांट और स्टोन क्रशर को दिल्ली-एनसीआर में बंद किया जाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का आपातकाल! GRAP-IV लागू, AQI 441 के पार, निर्माण कार्य ठप

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति गंभीर होने के बाद अधिकारियों ने शनिवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण-IV के तहत सबसे सख्त प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। हवा की गुणवत्ता इतनी तेजी से...
By Dec 13, 2025

SIP का पैसा आखिर जाता कहां है? 90% निवेशक नहीं जानते म्यूचुअल फंड की ‘AMC’ का ये बड़ा राज

म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशक अक्सर एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) शब्द सुनते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इसके वास्तविक कामकाज और भूमिका को पूरी तरह समझ पाते हैं। निवेशकों का पैसा आखिर जाता...
By Dec 13, 2025

दिल्ली में फिर गहराया प्रदूषण का संकट, 18 इलाकों में AQI 400 पार; ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब पहुंची हवा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट एक बार फिर गहरा गया है। शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 387 तक पहुंच गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी के बेहद करीब है। इस सप्ताह...
By Dec 13, 2025

इंडिगो की मनमानी पर सरकार का ‘ट्रिपल अटैक’, 4 इंस्पेक्टरों पर गिरी गाज, CCI जांच शुरू

इंडिगो द्वारा बड़े पैमाने पर उड़ानें रद किए जाने से लाखों यात्रियों को हुई परेशानी के बाद सरकार की सख्ती दिखने लगी है। इस क्रम में शुक्रवार को कड़ा कदम उठाते हुए डीजीसीए ने अपने...
By Dec 13, 2025

मनरेगा का नाम बदला, अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, 100 की जगह 125 दिन मिलेगा काम

केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लायमेंट गारंटी स्कीम (मनरेगा) का नाम बदलने और काम के दिनों की संख्या बढ़ाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, इस योजना...
By Dec 13, 2025

साझा करें