आगरा में 33 लाख वोटर्स का नाम वोटर लिस्ट से कटेगा? इस विधानसभा क्षेत्र के हैं सबसे ज्यादा लोग
आगरा में मतदाता सूची के पुनर्सत्यापन (SIR) का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला प्रशासन ने 33 लाख 34 हजार 30 ऐसे मतदाताओं की पहचान की है जो या तो मृत हैं, बाहर शिफ्ट हो गए हैं या मिल नहीं सके हैं। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने इन सभी का री-वैरीफिकेशन कराने का निर्णय लिया है। सर्वाधिक आगरा उत्तर विधानसभा के 54 हजार 957 और आगरा छावनी के 54,241 और आगरा दक्षिण के 50 हजार से अधिक मतदाता शिफ्ट हुए हैं। एसआईआर की एक बार फिर तिथि बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दी गई है।
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सभी ऐसे मतदाताओं का री-वैरीफिकेशन कराए जाने का निर्णय लिया है, जो मृतक हैं, बाहर शिफ्ट हुए हैं या फिर मिल नहीं सके हैं। यह जिम्मेदारी जिला स्तरीय अधिकारियों को दी गई है। जिससे पूर्ण रूप से ऐसे मतदाताओं का सत्यापन हो सके। एसआईआर की दूसरी बार तारीख बढ़ाई गई है। पहले चार से 12 की गई और अब 26 दिसंबर कर दी गई है।
जिले में कुल 36.71 लाख मतदाता हैं। बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र जमा करा रहे हैं। राजनीतिक दलों की ओर से बनाए गए बूथ लेबल एजेंट भी सहयोग कर रहे हैं। एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने बताया कि गुरुवार शाम तक 34.90 लाख मतदाताओं तक बीएलओ पहुंच चुके हैं। इनमें से 27.46 लाख मतदाताओं के डाटा का डिजिटलाइजेशन भी किया जा चुका है। 7.50 लाख से अधिक मतदाता ऐसे हैं, जिनके गणन प्रपत्र जमा नहीं हुए हैं। इनमें एक लाख से अधिक मृतक हैं, 3.3 लाख मतदाता ऐसे हैं, जो स्थाई रूप से बाहर शिफ्ट हो चुके हैं। वहीं 47 हजार से अधिक डुप्लीकेट मतदाता हैं।
बाह, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद, खेरागढ़ और छावनी विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एसआईआर का कार्य हो चुका है। वहीं शेष चार विधानसभा क्षेत्र आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण और एत्मादपुर में भी 99 प्रतिशत से अधिक एसआईआर का कार्य हुआ है। मृतक, शिफ्ट हुए, अनुपस्थित और डुप्लीकेट मतदाताओं का री-वैरीफिकेशन जिला स्तरीय अधिकारियों की मानिटरिंग में कराया जाएगा, जिससे किसी स्तर पर कोई गुंजाइश शेष न रह सके।
खेरिया एयरपोर्ट पर यात्रियों को झटका! इंडिगो की अहमदाबाद फ्लाइट 46 मिनट लेट, जानें वजह
आगरा खेरिया एयरपोर्ट से अहमदाबाद की फ्लाइट 46 मिनट लेट, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
फेरों से ठीक पहले दूल्हे के भाई ने मांगे 5 लाख, दुल्हन ने ठुकराई शादी; मैरिज होम में मचा बवाल
आगरा विकास प्राधिकरण की मुश्किलें बढ़ीं: हरे पेड़ काटने के मामले में CEC करेगी मौके पर जांच, कॉलेज परिसर भी रडार पर
आगरा में हरे पेड़ काटने पर बवाल, CEC ने ADA को लगाई फटकार; अब खुद करेगी मौके का निरीक्षण
संसद में उठी आगरा को आईटी हब बनाने की मांग, जानिए क्यों?
बीच सत्र में परीक्षा पैटर्न बदलने पर बवाल: कॉलेजों ने किया विवि के सेमेस्टर प्रणाली का विरोध, छात्रों का भविष्य खतरे में
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! विवि के अचानक बदले नियम पर भड़के कॉलेज, सेमेस्टर प्रणाली पर बड़ा विवाद
