आगरा खेरिया एयरपोर्ट से अहमदाबाद की फ्लाइट 46 मिनट लेट, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
By
Dec 12, 2025
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा अब सामान्य हो गई है, लेकिन शुक्रवार को यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस की अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट निर्धारित समय से 46 मिनट की देरी से रवाना हुई। इस देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।
एयरपोर्ट निदेशक विवेक कुमार शर्मा के अनुसार, अहमदाबाद की फ्लाइट 46 मिनट देरी से रवाना हुई और 17 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंची। हालांकि, बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट भी 12 मिनट देरी से रवाना हुई थी, लेकिन वह समय पर अपने गंतव्य पर पहुंची। खेरिया एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस अहमदाबाद, बेंगलुरू, हैदराबाद और मुंबई के लिए उड़ानें संचालित करती है।
अगली खबरें
