0

गाजियाबाद: जूते के पैसों को लेकर विवाद, ग्राहकों ने व्यापारी को लोहे की छड़ से पीटा; बाजार में हंगामा

By Dec 10, 2025

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित मेन बाजार क्षेत्र में जूते के पैसों को लेकर हुए झगड़े में दो ग्राहकों ने व्यापारी के साथ मारपीट की और लोहे की छड़ से हमला करके घायल कर दिया। व्यापारी के साथ हुई इस वारदात के विरोध में गुस्साए स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

मेन बाजार क्षेत्र में दिनेश कुमार उर्फ लीलू अपने परिवार के साथ रहते हैं और उनकी घर के निकट ही जूतों की दुकान है। रविवार सुबह जब वह अपनी दुकान में बैठे थे, तभी दो लोग वहां आए और जूते दिखाने के लिए कहने लगे। व्यापारी के अनुसार, जूतों की कीमत को लेकर उनकी ग्राहकों से कहासुनी हो गई। दोनों लोग व्यापारी से गालीगलौज करने लगे। व्यापारी ने गालीगलौज का विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की और लोहे की छड़ से हमला करके घायल कर दिया।

पीड़ित के हाथ व सिर में चोटें आई हैं। पीड़ित द्वारा शोर मचाए जाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। कुछ ही देर में दुकान के बाहर लोग जमा हो गए। दिनदहाड़े दुकान में घुसकर व्यापारी के साथ हुई मारपीट के विरोध में स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक दुकान के आसपास भीड़ लगी रही।

हंगामे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बात की और आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। एसीपी मसूरी ने बताया कि दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की सहायता से हमलावरों की पहचान की जा रही है। दोनों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। वहीं मुरादनगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मामले का जल्द पर्दाफाश न होने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गाजियाबाद में सीएम योगी की एसआईआर बैठक, इन मुद्दों पर होगी समीक्षा, जानिए पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक नेहरू नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मेरठ मंडल के क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद,...
By Dec 10, 2025

गाजियाबाद में जुगाड़ वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 100 से ज्यादा के काटे चालान

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने सर्दियों के कोहरे के चलते होने वाले सड़क हादसों की रोकथाम के लिए रविवार को शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जीटी रोड, एनएच-9 और मेरठ रोड पर पुलिस ने जुगाड़...
By Dec 10, 2025

गाजियाबाद में मतदाता सूची डिजिटाइजेशन का बड़ा अभियान: 56% डेटा डिजिटलाइज, लेकिन ‘शिफ्टेड’ और ‘अनुपलब्ध’ मतदाता बने चुनौती

गाजियाबाद में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने मतदाता सत्यापन अभियान को तेज कर दिया है। रविवार को एसआइआर (विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम) में...
By Dec 10, 2025

कफ सीरप तस्करी: गाजियाबाद पुलिस पर सवाल, 40 जिलों की 128 FIR पर क्यों रुकी कार्रवाई? STF ने खोले बड़े राज

गाजियाबाद में कफ सीरप तस्करी पर दो जिलों में सबसे बड़े गिरोह का बीते महीने पर्दाफाश हुआ था। गाजियाबाद पुलिस ने तीन नवंबर को साढ़े तीन करोड़ रुपये का कफ सीरप बांग्लादेश तस्करी के लिए...
By Dec 10, 2025

राहत योजना में भी राहत नहीं! गाजियाबाद में डेटा की गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान

गाजियाबाद में ऊर्जा निगम की ओर से बकायेदारों को राहत देने के लिए एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना शुरू की गई है। हालांकि, योजना शुरू होने के बाद से ही उपभोक्ताओं को परेशानी...
By Dec 10, 2025

कार धोने आई थी गुड्डी… बैग से गायब हुए 50 हजार, इंदिरापुरम में हंगामा

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सोसायटी की पार्किंग में खड़ी एक कार से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। वसुंधरा सेक्टर 7 निवासी रीमा ने पुलिस को बताया...
By Dec 10, 2025

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर की दुल्हन बनेंगी निधि सारस्वत, जानिए कौन हैं कथावाचक निधि?

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय नौ दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। वह अलीगढ़ की मशहूर कथावाचक निधि सारस्वत के साथ फेरे लेंगे। शादी की रस्में आज सात दिसंबर को हल्दी...
By Dec 10, 2025

हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा: मुंबई की उड़ान रद्द, वाराणसी की फ्लाइट डायवर्ट, जानें वजह

शनिवार को हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई की उड़ान रद्द होने से यात्रियों को भारी असुविधा हुई। इसके साथ ही वाराणसी से आने वाली एक फ्लाइट को भी दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट आगे...
By Dec 10, 2025

साझा करें