पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर की दुल्हन बनेंगी निधि सारस्वत, जानिए कौन हैं कथावाचक निधि?
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय नौ दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। वह अलीगढ़ की मशहूर कथावाचक निधि सारस्वत के साथ फेरे लेंगे। शादी की रस्में आज सात दिसंबर को हल्दी समारोह के साथ शुरू हो रही हैं। विवाह गाजियाबाद में संपन्न होगा।
मशहूर कथावाचक और भजन गायिका निधि सारस् निधि सारस्वत अलीगढ़ के सासनी गेट की रहने वाली हैं। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के इकलौते बेटे चिरागवीर और निधि सारस्वत वर्ष 2020 से एक-दूसरे को जानते हैं। अलीगढ़ में आयोजित ब्राह्मण समाज के कार्यक्रमों में उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों का आध्यात्म की ओर झुकाव भी उनके एक साथ आने की एक मुख्य वजह बताई जा रही है।
चिरागवीर की मां सीमा उपाध्याय भाजपा से हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। उनके निजी सचिव रानू पंडित ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम रविवार आज से शुरू हो रहे हैं। नौ दिसंबर को गाजियाबाद के नायाब वेदांता फार्म्स में शादी होगी, जिसमें देश और प्रदेश की कई राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। शादी के बाद 11 दिसंबर को चिराग अपनी जीवन संगिनी के साथ पैतृक गांव बामौली आएंगे।
